{"_id":"6670bdec0e8342247a0f1284","slug":"40-students-will-study-digital-and-hybrid-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-118419-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डिजिटल एवं हाइब्रिड पढ़ाई करेंगे 40 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डिजिटल एवं हाइब्रिड पढ़ाई करेंगे 40 विद्यार्थी
Tue, 18 Jun 2024 04:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के श्यामा देवी पब्लिक स्कूल बभनौली को टेंक एवेंट गार्ड (टेंग) व सीबीएसई संस्थान ने डिजिटल एवं हाइब्रिड लर्निंग के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयन किया है। इसमें 40 बच्चों को लैपटॉप के माध्यम से बंगलूरू से ऑनलाइन पढ़ाई होगी।
कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई के महत्व को देखते हुए आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट टेंक एवेंट ने सीबीएसई संस्थान से मिलकर हर जिले में डिजिटल एवं हाइब्रिड लर्निंग का प्रशिक्षण देने के लिए एक विद्यालय का चयन करने की पहल की है। विद्यालय के प्रबंधक अमित श्रीवास्तव और प्रधानाचार्य अजय कुमार राव ने संयुक्त रूप से बताया कि टेंग संस्था की तरफ से विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा आठ के 40 बच्चों को मुफ्त ऑनलाइन शिक्षा मुहैया कराया जाएगा। इसमें गणित, विज्ञान, सामाजिक विषय और अंग्रेजी की पढ़ाई होगी। उसके लिए डिजिटल क्लास तैयार हो गया है। पढ़ाई के लिए साइबर लर्निंग सेंटर शुरू हो चुका है। डिजिटल पढ़ाई करने वाले बच्चे आगे की उच्च शिक्षा के दौरान असहज महसूस नहीं करेंगे। विद्यालय में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह पढ़ाई इस सत्र में होगी। तीन वर्ष के भीतर ही सभी कक्षाओं को डिजिटल कर दिया जाएगा।