फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   40 percent subsidy will be given on strawberry cultivation

स्ट्रॉबेरी की खेती पर मिलेगा 40 फीसदी अनुदान

Fri, 25 Mar 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
40 percent subsidy will be given on strawberry cultivation
स्ट्रावेरी की खेती देखते किसान और उद्यान विभाग के अधिकारी।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
स्ट्रॉबेरी की खेती पर मिलेगा 40 फीसदी अनुदान
विज्ञापन

जिले में तीन हेक्टेयर में होती है स्ट्रॉबेरी की खेती
पडरौना। स्ट्रॉबेरी की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। इस खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से 40 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। अभी जिले के दुदही क्षेत्र में करीब तीन हेक्टेयर में इसकी खेती होती है।
किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। धान, गेहूं, मक्का, तिलहन, गन्ना समेत अन्य परंपरागत फसल के अलावा औषधीय और व्यावसायिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। अब स्ट्रॉबेरी की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से लागत का 40 फीसदी या अधिकतम 50 हजार रुपये अनुदान दिया जाएगा। जिला उद्यान विभाग की मानें तो एक हेक्टेयर स्ट्रॉबेरी की खेती करने में एक लाख 25 हजार रुपये की लागत आती है। अभी दुदही क्षेत्र में तीन हेक्टेयर में स्ट्रॉबेरी की खेती की जाती है। विभाग इस योजना का प्रचार-प्रसार करने में जुटा है।
विज्ञापन

स्ट्रॉबेरी खाने से यह मिलता है लाभ
स्ट्रॉबेरी में विटामिन्स ई, के, ए के अलावा कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोलिक एसिड, फॉस्फोरस और पोटैशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसका प्रयोग रूप निखारने, चेहरे में कील व मुंहासे दूर करने, आंखों की रोशनी बढ़ाने और दांत से संबंधित बीमारियों की दवाएं बनाने में किया जाता है। इसके अलावा आईस्क्रीम और अन्य पेय पदार्थ बनाने में इसका प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
स्ट्रॉबेरी की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से अनुदान की व्यवस्था की गई है। इसमें लागत का 40 फीसदी या अधिकतम 50 हजार रुपये डीवीटी के माध्यम से अनुदान दिया जाएगा।
देवेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed