फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   40 people including constable found corona infected

कांस्टेबल सहित 40 लोग कोरोना संक्रमित मिले

Thu, 20 Jan 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
40 people including constable found corona infected
कांस्टेबल सहित 40 लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

कुशीनगर। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि बृहस्पतिवार को भी जारी रही। पुलिस लाइंस के एक कांस्टेबल सहित 40 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में पडरौना क्षेत्र से आठ लोग शामिल हैं। अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 183 हो गई है।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि शाम तक 4059 लोगों का नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। जबकि 2443 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 2403 निगेटिव और 40 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में तमकुही क्षेत्र से चार, नेबुआ नौरंगिया से एक, मोतीचक से चार, खड्डा से तीन, हाटा से दो, फाजिलनगर से तीन, पडरौना से आठ, कसया से तीन, कप्तानगंज से दो, सेवरही से दो, रामकोला से तीन, विशुनपुरा से चार और अन्य क्षेत्र से एक व्यक्ति शामिल है। संक्रमित मिलने वालों में पुलिस लाइंस के एक सिपाही भी शामिल हैं। उन्हें होम आइसोलेशन में रहने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि संक्रमण शुरू होने से लेकर अब तक 11 लाख 17 हजार 936 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। इसमें 15885 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 227 मरीजों की मौत हो चुकी है। 15,473 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण दर 1.42 प्रतिशत और ठीक होने वालों की दर 97.40 प्रतिशत है। सीएमओ ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनपद के लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed