{"_id":"5eef88448ebc3e433e4cb817","slug":"4-villages-disconnected-due-to-water-level-increased-kushinagar-news-gkp355435413","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलस्तर बढ़ने से चार गांवों का संपर्क कटा, मरचहवा, शिवपुर व बसंतपुर गांव तक पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलस्तर बढ़ने से चार गांवों का संपर्क कटा, मरचहवा, शिवपुर व बसंतपुर गांव तक पहुंचा पानी
विज्ञापन
गंडक नदी के पार बसे मरचहवा,बसंतपुर गांव पानी से घिरने और सडंक पानी में डूबेने से नाव से गांव जाते ल
- फोटो : KUSHINAGAR
जलस्तर बढ़ने से चार गांवों का संपर्क कटा, मरचहवा, शिवपुर व बसंतपुर गांव तक पहुंचा पानी
खड्डा। वाल्मीकि नगर बैराज से डेढ़ लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद रविवार की शाम को खड्डा क्षेत्र में गंडक नदी के दूसरी तरफ बसे मरचहवा व बसंतपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क पर पानी भर गया। बसंतपुर से सोहगीबरवा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क भी कट गई। ग्राम प्रधान ने नाव की व्यवस्था कर बाहर फंसे लोगों को उनके घर तक पहुंचाया।
मरचहवा गांव के प्रधान इजहार अंसारी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि रविवार दोपहर बाद नदी का पानी तेजी से मरचहवा, बसंतपुर, शिवपुर आदि गांव के खेतों में भरते हुए आबादी के नजदीक तक पहुंच गया। इन गांव के कुछ लोग सोहगीबरवा, खड्डा आदि जगह गए थे। वह वापस घर जाने के लिए पहुंचे तो रास्ता में पानी देख हतप्रभ रह गए। मरचहवा दक्षिण टोला से बसंतपुर जाने वाली सड़क पर लगभग एक किलोमीटर तक पानी बह रहा है। महराजगंज के सोहगीबरवा को बसंतपुर से जोड़ने वाली सड़क पर बनी पुलिया भी पानी के दबाव से ध्वस्त हो गई है। शिवपुर गांव के पास तक बाढ का पानी पहुंच गया है।
ग्रामीण नरेश, जवाहिर, नथुनी, फूलमान, रामअवध आदि का कहना है कि पानी तेजी से बढ़ रहा है। ग्राम प्रधान ने छोटी नाव की व्यवस्था कराकर बाहर फंसे लोगों को घरों तक लाने का इंतजाम किया है।