फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   4 thieves arrested with 19 bikes

Kushinagar News: चोरी की 19 बाइकों के साथ चार अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

Sat, 08 Jul 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 08 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
4 thieves arrested with 19 bikes
फोटो है।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारीपट्टी नहर पुलिया के पास गिरफ्तार किए गए वाहन चोर
चोरी की बाइक, चार मोबाइल, दस हजार रुपये नकद सहित करीब 16 लाख रुपये का सामान बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। पुलिस को चोरी की 19 बाइकों सहित अन्य सामान के साथ चार चोरों को पकड़ने में सफलता मिली है। बरामद कुल सामान की कीमत करीब 16 लाख रुपये है। पुलिस ने इन्हें खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारीपट्टी नहर पुलिया के पास गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि ये अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एसपी धवल जायसवाल ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय सभागार में इस चोरी के गैंग का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि खड्डा थाना, पडरौना कोतवाली, साइबर सेल, स्वाॅट टीम व सर्विलांस सेल के संयुक्त प्रयास से इन चारों वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर चोरी की 19 बाइक, दो तमंचा, आठ कारतूस, अपराध में प्रयुक्त चार मोबाइल फोन तथा चोरी के वाहन बेचने से मिले दस हजार रुपये नकद सहित करीब 16 लाख रुपये का सामान बरामद हुआ है। बरामद वाहनों के बारे में गहराई से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर खड्डा थाने में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए वाहन चोरों का नाम शमसेर पुत्र तुफानी उर्फ कमरुद्दीन निवासी सौरहा खुर्द टोला चरिघरवा थाना नेबुआ नौरंगिया, कमलेश उर्फ विट्ठल सिंह पुत्र सुखल सिंह निवासी धरनीपट्टी थाना हनुमानगंज, मनोज कुमार पुत्र सुग्रीम प्रसाद निवासी मदनपुर सुकरौली थाना खड्डा और क्यामुद्दीन अंसारी पुत्र रब्बिल निवासी सौरहा बुजुर्ग थाना नेबुआ नौरंगिया है। चारों कुशीनगर जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार वाहन चोरों पर दर्ज मुकदमे
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए वाहन चोर शमसेर के खिलाफ खड्डा, नेबुआ नौरंगिया, महराजगंज कोतवाली और तरयासुजान थाने में आर्म्स एक्ट, एससी-एसटी, मारपीट आदि के कुल 11 केस दर्ज हैं। दूसरे वाहन चोर कमलेश उर्फ विट्ठल सिंह पर खड्डा, हनुमानगंज और तरयासुजान में आर्म्स एक्ट, मारपीट, उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम आदि में आठ केस पंजीकृत हैं। तीसरे वाहन चोर मनोज कुमार पर भी खड्डा व तरयासुजान थाने में इसी प्रकार के चार केस दर्ज हैं। वहीं, चौथे वाहन चोर क्यामुद्दीन अंसारी पर खड्डा और तरयासुजान थाने में आर्म्स एक्ट, चोरी, मारपीट आदि के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed