{"_id":"5910acd34f1c1b9e08851db6","slug":"4-petrol-pump-checked","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पेट्रोल पंपों की जांच, गड़बड़ी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार पेट्रोल पंपों की जांच, गड़बड़ी नहीं
kushinagar
Updated Mon, 08 May 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : amarujala
खड्डा।
सोमवार को प्रशासन की तरफ से खड्डा क्षेत्र के चार पेट्रोल पंपों की जांच कराई गई। टीम ने पंप के कई उपकरणों को खोलकर विधिवत छानबीन की। टीम ने देर शाम बताया कि किसी पंप पर कोई गड़बड़ी नहीं मिली है।
दोपहर बाद एसडीएम जयचंद पांडेय, डीएसओ नरेंद्र तिवारी तथा सीओ आरबी सिंह हनुमानगंज और खड्डा पुलिस के साथ एनएच 28 बी के किनारे बेलवनिया के पेट्रोल पंप और पनियहवा-खड्डा मार्ग पर बोधीछपरा के पेट्रोल पंप, खडडा-सिसवा मार्ग पर स्थित डीजल पंप तथा खड्डा-नेबुआ मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप की जांच की। जांच टीम ने पंपों के कई उपकरणों को खोलकर चेक किया। इसके बाद पांच लीटर के माप में पेट्रोल भरकर चेक किया गया। स्टॉक रजिस्टर की भी जांच की गई। इस दौरान प्रभात, बाट माप निरीक्षक आरपी वर्मा, एलएमटी के इंजीनियर दिलीप कुमार और आकाश आदि मौजूद थे। डीएसओ नरेंद्र तिवारी ने बताया कि चारों पंपों पर गहन छानबीन हुई है। इस दौरान कहीं कोई कमी नहीं मिली है।