फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   4 lakh property of gangster accused seized

गैंगस्टर के अभियुक्त की चार लाख की संपत्ति जब्त

Thu, 12 May 2022 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
4 lakh property of gangster accused seized
सोहरौना गांव में गैंगस्टर के अभियुक्त की चार लाख की अवैध संपत्ति जब्त करती पुलिस।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
गैंगस्टर के अभियुक्त की चार लाख की संपत्ति जब्त
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव का रहने वाला है चैतू
अहिरौली बाजार (कुशीनगर)। पुलिस ने बृहस्पतिवार को गैंगस्टर के एक अभियुक्त की चार लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली। वह अहिरौली बाजार थानाक्षेत्र के सोहरौना गांव का रहने वाला है।
सोहरौना निवासी चैतू उर्फ रामचरित्र पासवान की तरफ से अवैध रूप से अर्जित की गई चार लाख रुपये की संपत्ति को पुलिस ने जब्त कर लिया। इस रकम से उसने पिकअप खरीदा था, जिसे जब्त किया गया।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाने के एसओ विवेकानंद यादव ने बताया कि अभियुक्त चैतू उर्फ रामचरित्र पासवान के खिलाफ गैंगस्टर का अपराधी है। उसके विरुद्ध अहिरौली बाजार थाने में उत्तर प्रदेश गिरोह बंदी एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम में मुकदमा दर्ज है। जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति का मुकदमा चल रहा था। जिला मजिस्ट्रेट ने इस अपराधी की अर्जित की गई चार लाख रुपये मूल्य की संपत्ति को जब्त करने का बृहस्पतिवार को आदेश दिया। आदेश की प्रति आते ही उसका पिकअप जब्त कर लिया गया, जिसकी कीमत चार लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed