फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   37 lakh plantation

Kushinagar News: जिले के विभिन्न स्थानों पर एक दिन में लगे 37 लाख पौधे

Sun, 23 Jul 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 23 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
37 lakh plantation
सोरहवा गांव में पौधरोपण कर पानी डालते विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा व अन्य।संवाद
फोटो है।
विज्ञापन

- जिला प्रशासन ने लक्ष्य के सापेक्ष 16 प्रतिशत अधिक पौधरोपण करने का किया दावा
- प्रदेश के उद्यान मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश सिंह ने बरवाफार्म में किया पौधरोपण

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। प्रदेश सरकार के निर्देश पर शनिवार को जिले में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इस दिन जिले में पौधरोपण के लिए निर्धारित 32 लाख पौधरोपण लक्ष्य के सापेक्ष करीब 16 प्रतिशत अधिक 37 लाख पौधरोपण किया गया। प्रदेश के उद्यान मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश सिंह ने बरवाफार्म में पौधरोपण किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल व पूर्व प्रदीप जायसवाल ने सर्किट हाउस और जिला पंचायत कार्यालय में आम, सागौन, अशोक, नीम और पीपल के पौधे लगाए। इस दौरान इंजीनियर कर्ण सिंह, जेई सुनील प्रताप सिंह, पदम भाई, श्यामसुंदर जायसवाल, विपिन जायसवाल, हारून खां, मोती यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कसया में निबंधन विभाग के रजिस्ट्रार दयाराम ने पौधरोपण किया। इस दौरान सोनू, प्रमोद श्रीवास्तव, अमित मिश्रा, सुरेश, रामाआसरे यादव, रुदल यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोतीचक के गांव बेलवा सुदामा स्थित सोनिया अमृत सरोवर के किनारे मोतीचक के ब्लाॅक प्रमुख अर्चना सिंह और बीडीओ अनिल कुमार राय ने आम, जामुन, सागौन, यूकेलिप्टस, आंंवला, अशोक के पौधे लगाए। इसीतरह मथौली स्थित पशु अस्पताल परिसर में डॉ. विनय कुमार सिंह ने आंवला के पौधे लगाए। इस दौरान सोनू सिंह, ग्राम प्रधान बेलवा बांके सिंह, प्रभात सिंह, शैलेंद्र सिंह, रामू राव, अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे।
उजारनाथ क्षेत्र के मोगलपुरा गांव में शनिवार को एपीओ निहारिका त्रिपाठी की अगुवाई में 700 पौधे लगाए गए। इस दौरान ग्राम प्रधान अब्बास अली, इबरार अली, उषा कुशवाहा, मैनेजर अंसारी, नूरजहां खातून, रफीक अली आदि मौजूद रहे।
कप्तानगंज क्षेत्र के जगदीशपुर बरडीहा स्थित विद्यार्थी इंटर काॅलेज परिसर में शनिवार को पौधरोपण किया गया। अहिरौली के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने पौधरोपण कर छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान प्रधानाचार्य अशोक पांडेय, ओम प्रकाश भास्कर, विचित्र मणि पांडेय, वाचस्पति पांडेय, अरविंद तिवारी, रेनू भास्कर, पंकज मिश्रा, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

दुदही नगर पंचायत की तरफ से हुए पौधरोपण में कस्बा के विभिन्न स्थानों पर फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने पौधरोपण कर लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान आलम, सभासद बिंदा देवी, बुधनफैयाज, सपना देवी, दीवाकर गुप्ता, नुरुल हसन, उमेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
वन विभाग तमकुहीराज की तरफ से शनिवार को सोरहवा गांव में 8700 पौधरोपण किया गया। इस दौरान तमकुहीराज एसडीएम विकास चंद, तहसीलदार मांधाता सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा, राधेश्याम पांडेय, प्रमुख प्रतिनिधि लल्लन गौंड, बीडीओ रामराज कुशवाहा, दीपराज खरवार आदि मौजूद रहे।नगर पंचायत सुकरौली अध्यक्ष राजेनेति कश्यप व अधिशासी अधिकारी ने शनिवार को कस्बा के विभिन्न स्थानों पर 12 हजार से अधिक पौधे लगाए।
इस दौरान राजस्व निरीक्षक प्रद्युम्न राव, लेखाकार अमित सिंह, सभासद अवधराज यादव, कौशल किशोर गौतम, राममिलन यादव, चेतन यादव, शशि चौधरी, जटाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
पकड़ियार बाजार क्षेत्र के विभिन्न स्कूल और अन्य स्थानों पर मियाबाकी विधि से प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव और प्रधान प्रभुनाथ कुशवाहा ने पौधे लगाए गए। कोटवा बिजली घर परिसर में एसडीओ रूपेश कुशवाहा व जेई आनंद कुमार के द्वारा पौधे लगाए। राजेशमणी इंटर काॅलेज नौरंगिया परिसर में जामून, आम, सागौन के पौधे लगाए। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार दूबे, अभय जायसवाल, धनंजय मिश्रा, शिखा राय, अजीत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के विभिन्न स्थानों पर एसडीएम तमकुहीराज विकास चन्द और चेयरमेन अध्यक्ष जेपी गुप्ता की अगुआई में 12000 से अधिक पौधे रोपे गए। इस दौरान एपीओ मनरेगा निहारिका त्रिपाठीआदि मौजूद रहीं। इसके अलावा भटवलिया स्थित फ़तेह मेमोरियल इंटर कॉलेज परिसर में प्रबंधक महेश्वर प्रताप शाही ने आम, अमरुद, इमली, महोगनी, सागौन आदि के पौधे लगाए गए। इस दसैरान डॉ. रमेश कुमार सिंह, मयंक श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश यति, देवब्रत राय आदि मौजूद रहे।
लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार शिवदुलारी देवी दल डपट शाही महिला महाविद्यालय अहिरौली कुसुम्ही परिसर में शनिवार को प्राचार्य डॉ. मनीषा सिंह ने पौधारोपण किया। हरीराम ओंकार मल खेतान इंटर कॉलेज परिसर में प्रधानाचार्य कैप्टन अवधेश पांडेय, एसआर चिल्ड्रेन्स एकेडमी परिसर में कृषि विभाग के तकनीकी प्रबंधक मारकंडेय तिवारी ने पौधरोपण किया। इस दौरान राजेश सिंह, मोहन यादव,सिंधू शुक्ला, ओमप्रकाश चौधरी,विनय कुशवाहा, अरविंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इसीतरह क्षेत्र के खोटही गांव के मनीताल के किनारे शनिवार को वनक्षेत्राधिकारी कसया जयंत कुमार सिंह राणा, बीडीओ रामकोला बीके सिंह और ब्लाॅक प्रमुख रामकोला दिग्विजय सिंह ने पौधरोपण किया। वन क्षेत्राधिकारी जयंत कुमार ने बताया बताया कि अमरूद, जामुन, सागौन, महुआ, बकौन आदि के आठ हजार पौधरोपण होना है। इस दौरान ग्राम प्रधान रामदेव प्रसाद, सचिव जियाउल रहमान, लेखपाल अजय राव आदि मौजूद रहे।
मंसाछापर प्रतिनिधि के अनुसार विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के 81 ग्राम पंचायतों में पौधरोपण अभियान के तहत एक लाख 33 हजार पौधे रोपे गए। ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान, सचिव के तरफ से पौधे रोपे गए। कई ग्राम पंचायतों में बीडीओ सुशील कुमार सिंह और ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने पौधे रोपे। बीडीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया की बृहद पौधरोपण अभियान के तहत पूरे 81 ग्राम पंचायतों में एक लाख 33 हजार पौधे रोपे गए। उन्होंने बताया की सभी सचिव और ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए गए हैं, की वे लोग पौधरोपण के बाद उनको संरक्षित भी करे। पौधे की देखरेख भी करते रहें।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार प्रदेश के उद्यान मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश सिंह बरवाफार्मर में पौधरोपण किया। उन्हेांने कहा कि उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में 35 करोड पौधरोपड़ का संकल्प लिया है। उन्होंने लोगों से सीएम के संकल्प में भागीदारी निभाने की अपील की। कुशीनगर विधायक पीएन पाठक,
फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, पीएन सिंह, मंजेश तिवारी, मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, डीएम रमेश रंजन, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य आदिने संबोधित किया।
इस दौरान कसया चेयरमैन किरन जायसवाल, एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, डीएफओ अनिल श्रीवास्तव, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, अनिल प्रताप राव, अमित पांडेय, ओमप्रकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
इसीतरह कसया तहसील परिसर एवं नगरपालिका परिषद के भलुही मदारी पट्टी में विधायक पीएन पाठक, नगरपालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल और एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने पौधरोपण किया। राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर, परिसर में अमलतास, गुलमोहर, आम, नीम, आंवला, अमरूद, पाम आदि के पौधे लगाए। इस दौरान यागेश नाथ त्रिपाठी, अमित कुमार द्विवेदी, प्राण रंजन, तेज प्रताप शुक्ला, श्रवण कुशवाहा, धीरेंद्र मिश्रा, देवेंद्र सिंह, अमित सिंह आदि मौजूद रहे। दीवानी न्यायालय कसया परिसर में सिविल जज जूनियर डिविजन कसया निकिता महाजन ने पौधरोपण किया।
इस दौरान ओम प्रकाश पांडेय, दिव्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, राकेश श्रीवास्तव, रमेश वर्मा, संजय सिंह, बच्चा नाथ त्रिपाठी, पुनीत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम आशुतोष ने तहसील परिसर, ब्लॉक प्रमुख शशांक दूबे ब्लॉक परिसर, नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता वर्मा ने कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इसीतरह नगर पंचायत छितौनी कस्बा में चेयरमैन अशोक निषाद ने पौधरोपड़ किया।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही के शिवाघाट के पास तमकुहीराज के विधायक डॉ. असीम कुमार, एसडीएम विकास चंद्र, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि धनञ्जय तिवारी, सेवरही की चेयरमैन सोनिया जायसवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल और वन विभाग के अधिकारियों सहित सभासदों ने पौधरोपण किया।

इस दौरान प्रभारी राजस्व निरीक्षक जयंत गुप्ता, लेखपाल मुकेश कुमार, विजय तुलस्यान, सत्यप्रकाश जायसवाल, दिनेश वर्मा, वैजनाथ वर्मा, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed