फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   35 people donated blood in the camp.

Kushinagar News: शिविर में 35 लोगों ने किया रक्तदान

Mon, 09 Mar 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 09 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
35 people donated blood in the camp.
बाढ़ू चौराहे ​स्थित शिव मंदिर परिसर में रक्तदान करते लोग।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : shiv tripathi
बनकटा बाजार। क्षेत्र के बाढ़ू चौराहा स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को मानव सेवा फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर लगा। 35 रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से हम किसी के जीवन को बचाते हैं। हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए, ताकि कोई रक्त के अभाव में अपनी जिंदगी न गंवाए। रक्तदान करें और दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

एसडीएम डा.संतराज सिंह ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान के लिए डब्ल्यूएचओ ने 1977 में प्रत्येक वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। कहा कि रक्तदान करने से हार्ट अटैक और कैंसर की संभावना भी कम होती है। हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। स्किन एलर्जी में भी लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य राजन शुक्ल ने भी विचार रखे।
इस मौके पर छोटेलाल यादव, विकास पांडेय, हरेश गौड़, मुस्लिम आलम, अरविंद कुमार सागर, जीएल अंसारी, शैलेंद्र गुप्ता, सतेंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता, नीलेश मिश्रा, सोनू पटेल, जेपी कुशवाहा, ,रामइकबाल मौर्य, कुलदीप गुप्ता, फूलबदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed