फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   35 boxes of country liquor recovered along with vehicle, two smugglers arrested

Kushinagar News: वाहन समेत 35 पेटी देसी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Wed, 28 Aug 2024 04:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 28 Aug 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
35 boxes of country liquor recovered along with vehicle, two smugglers arrested
पडरौना। तरयासुजान थाने की पुलिस ने अंतरजनपदीय शराब तस्करी गैंग का खुलासा करते हुए दो तस्करों को दबोचा है। दोनों के पास से वाहन समेत 10 लाख की शराब को पुलिस ने बरामद की है। पूछताछ के दौरान दोनों तस्करों ने यह बताया है कि वह भुलिया बाजार के शराब की दुकान से अधिक मात्रा में शराब खरीदकर उसे तस्करी कर बिहार पहुंचाते थे। इस एवज में उन्हें मोटी रकम मिलती थी। इस मामले में दोनों तस्करों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। वहीं, गैंग का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 15 हजार रुपये से पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी संतोष कुमार मिश्र ने शराब तस्करी के मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सोमवार की देर शाम तरयासुजान थाने की पुलिस भुलिया बाजार नहर के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहन की तलाशी कर रही थी। इसी दौरान एक बोलेरो से तस्करी के लिए ले जाई जा रही 35 पेटी देसी शराब को पुलिस ने बरामद कर लिया। इस दौरान मौके से दो शराब तस्करों को भी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करों की पहचान रामप्रवेश यादव निवासी सुमही बुजुर्ग उर्फ मेंहदिया थाना तरयासुजान व अवधराज जायसवाल निवासी सेवरही थाना सेवरही के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दोनों अंतरजनपदीय शराब तस्करों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। बरामद बोलेरो व शराब की कीमत 10 लाख रुपये आंकी गई है। एसपी ने बताया कि दोनों तस्करों से पूछताछ के दौरान यह पता चला है कि वे तरयासुजान थाना क्षेत्र के भुलिया बाजार के शराब की दुकान से अधिक मात्रा में शराब खरीदते हैं और ऊंचे दामों में बेचने के लिए बोलेरो में शराब छिपाकर बिहार लेकर जाते हैं। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपये से पुरस्कृत किया है।गिरफ्तार करने वाली में एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह, एसएसआई श्यामलाल निषाद, एसआई प्रभात यादव, कांस्टेबल श्रीकृष्ण मौर्य, कांस्टेबल अवनीश सिंह, अतीश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed