फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   34 families will be benefited from ex-gratia amount

अनुग्रह धनराशि से लाभांवित होंगे 34 परिवार

Thu, 15 Jul 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
34 families will be benefited from ex-gratia amount
अनुग्रह धनराशि से लाभांवित होंगे 34 परिवार
विज्ञापन

पडरौना। निर्वाचन ड्यूटी से 30 दिनों के भीतर कोरोना से संक्रमित होने की वजह से जान गंवाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के परिवारों को अनुग्रह धनराशि से लाभान्वित किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश भर के ऐसे अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची तैयार की गई है। इसमें जिले के 34 अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। शासन के अपर मुख्य सचिव ने राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव को ऐसे अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची भेज दी है।
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में अधिकारियों-कर्मचारियों की कोरोना से निर्वाचन ड्यूटी के एक माह की अवधि में हुई मृत्यु की दशा में उनके परिवारों को अनुग्रह धनराशि देने का निर्णय लिया गया है। इस सूची में जिले के वीरेंद्र कुमार सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, दीनानाथ कुशवाहा, दिलीप कुमार सिंह, दिवाकर प्रसाद, अजय कुमार सिंह, अली हुसैन अंसारी, अजय कुमार राव, अवधेश कुमार, अयोध्या कुशवाहा, अशोक कुमार तिवारी, मोहम्मद अख्तर सिद्दीकी, मोहम्मद सैय्यद, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, मिथिलेश कुमार गोंड, पार्वती प्रजापति, पंकज कुमार मिश्रा, ओमप्रकाश गौतम, जोखन प्रसाद, कैलाशी देवी, महेश चंद्र तिवारी, कृपाशंकर सिंह, उमेश कुमार दूबे, स्वस्तिका श्रीवास्तव, सुमन गुप्ता, राजेश कुमार, राजेश प्रजापति, रश्मि जायसवाल, रामजी लाल कुशवाहा, रवींद्रनाथ सिंह, रुक्मिणी सिंह, सतीश कुमार, सत्यनारायण प्रसाद और श्रीप्रकाश तिवारी के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

शासन और राज्य निर्वाचन आयोग का निर्देश मिलते ही ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों के बारे में पता लगाकर उनकी सूची तैयार कराई गई। जिले में 34 लोगों का नाम अनुग्रह धनराशि के लिए प्रस्तावित कर भेजा गया है। इनमें प्रत्येक परिवार को 30 लाख रुपये दिए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed