{"_id":"69dea155ce1060b18d088f61","slug":"321-logs-of-teak-wood-seized-two-arrested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-158078-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 321 बोटा सागौन की लकड़ी पकड़ी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 321 बोटा सागौन की लकड़ी पकड़ी, दो गिरफ्तार
Wed, 15 Apr 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
एनएच 28 मल्लूडीह में सागौन लदे ट्रक के साथ आरोपी और पुलिस। सोशल मीडिया
कसया। नगर से होकर गुजर रहे एनएच-28 पर पुलिस ने लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मंगलवार को ट्रक से ले जाई जा रही 321 बोटा सागौन लकड़ी बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली कि मल्लूडीह स्थित एनएच-28 पर ट्रक से सागौन की लकड़ी ले जाई जा रही है।
सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान ट्रक को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में अवैध लकड़ी बरामद हुई। पुलिस ने गोपाल कुमार गौड़ निवासी लक्ष्मीपुर थाना कुबेरस्थान और भगवती गुप्ता निवासी धौरहरा थाना चौराखास को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। टीम में एसआई रुद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल विनोद कुमार, उमाशंकर यादव और सतीश कुमार शामिल रहे।