फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   हाईस्कूल में अनुकल्प और इंटर में मृत्युंजय ने किया जिला टॉप

हाईस्कूल में अनुकल्प और इंटर में मृत्युंजय ने किया जिला टॉप

Sun, 28 Apr 2019 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल में अनुकल्प और इंटर में मृत्युंजय ने किया जिला टॉप
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम आने के बाद हनुमान इंटर कॉलेज पडरौना में विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते शिक्षक और अभिभावक । - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में इस बार भी छात्राएं आगे रहीं। हाईस्कूल का समग्र उत्तीर्ण प्रतिशत 82.99 है। इनमें छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81 तो 84 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। जनपद के होनहारों ने अपनी मेधा की बदौलत प्रदेश में 26वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन

 

टॉपर्स की सूची में हाईस्कूल के 21 और इंटर के 11 परीक्षार्थी शामिल हैं। इनके घरों में खुशी का माहौल है। इंटर में जिले का उत्तीर्ण प्रतिशत 66.53 है। इनमें छात्रों का प्रतिशत 60.96 तो 71.95 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं।

विज्ञापन


जनपद में 19 राजकीय, 55 वित्तपोषित समेत कुल 319 माध्यमिक विद्यालय हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस वर्ष हाईस्कूल में 32202 छात्र और 29897 छात्राओं समेत 62099 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 28758 छात्र और 27276 समेत 56033 ने परीक्षा दी। इनमें 23522 छात्र और 22981 छात्राओं समेत कुल 46503 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 81.79 प्रतिशत छात्र और 84.27 प्रतिशत छात्राएं हैं। जनपद का परीक्षा परिणाम 82.99 प्रतिशत है। इस बार हाईस्कूल में जनपद के टॉपटेन में 10 छात्राएं और 11 छात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह इंटर में 23215 छात्र व 22777 छात्राओं समेत 45992 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 20556 छात्र और 21169 छात्राओं समेत 41715 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 12531 छात्र और 15224 छात्राओं समेत 27755 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस तरह जिले के 60.96 प्रतिशत छात्र और 71.95 प्रतिशत छात्राएं इंटर में उत्तीर्ण हुई हैं। इंटर का परीक्षाफल 66.53 प्रतिशत बना है। इंटर की परीक्षा में प्रदेश के अंदर जनपद को 56वीं रैंक मिली है।

ये हैं जिले के टॉप टेन होनहार
हाईस्कूल
1- अनुकल्प तिवारी - 91.50 - चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल छहूं, तुर्कपट्टी।
2- मनीष कुशवाहा - 91.17 - जनता आदर्श इंटर कॉलेज, धौरहरा।
3- किशन पांडेय - 90.33 - एनपीआईसी, तमकुहीराज।
4- गोविंद गुप्ता - 90.33 - रामसेवक हायर सेकेंड्री स्कूल, धौरहरा।
5- प्रदीप सिंह - 90.33 - एसटीएनडी इंटर कॉलेज, कोटवा।
6- श्याम जायसवाल - 90.17 सच्चिदानंद इंटर कॉलेज, कप्तानगंज।
7- हर्ष शर्मा - 90.17 - रामसेवक हायर सेकेंड्री स्कूल, धौरहरा।
8- अंशिका गुप्ता - 90.03 - महर्षि अरविंद विद्या मंदिर, कसया।
9- शिवम यादव - 90.03 - पन्ना देवी इंटर कॉलेज, रामपुर पट्टी।
10- प्रेमकुमार पांडेय - 89.67 - रामकृता इंटर कॉलेज, पिपरा जटामपुर।
11- अर्चना जायसवाल - 89.67 - वासुदेव पांडेय इंटर कॉलेज, गोइती खुर्द।
12- विवेक जायसवाल - 89.50 - महर्षि विद्या मंदिर, कसया।
13- सोनम सिंह - 89.33 - सच्चिदानंद इंटर कॉलेज, कप्तानगंज।
14- सादिया अफरोज - 89.33 - स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, खड्डा ।
15- आस्था पांडेय - 89.17 - पीके इंटर कॉलेज, लक्ष्मी विशुनपुर।
16- इमरान अली - 89.17 - सच्चिदानंद इंटर कॉलेज, कप्तानगंज।
17- पल्लवी द्विवेदी - 89.17 - एसपी इंटर कॉलेज, ढाढ़ा गौरी।
18- आस्था सिंह - 89.17 - शाही इंटर कॉलेज, टेकुआटार।
19- श्रेयांश पटेल - 89.17 - चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, छहूं, तुर्कपट्टी।
20- अनुष्का - 89.17 - एलडीएस इंटर कॉलेज, पकड़ियार।
21- आनंद सिंह - 89.00 - साईराम दास इंटर कॉलेज, गंभीरपुर।
इंटर के टॉपर-
1- मृत्युंजय गुप्ता - 87.00 - भारतीय इंटर कॉलेज, पडरौना।
2- अमित वर्मा - 86.60 - स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, खड्डा।
3- अपूर्वा कन्नौजिया - 86.60 एसपी इंटर कॉलेज, धौरहरा।
4- सचिन कुमार - 86.40 एनएनजीएस इंटर कॉलेज, तुर्कपट्टी।
5- अखिल कुमार यादव - 85.80 श्री गोविंद इंटर कॉलेज, खड्डा।
6- अक्श कुमार यादव - 85.80 एनएनजीएस इंटर कॉलेज, तुर्कपट्टी।
7- अन्नपूर्णा पांडेय - 85.60 चिल्ड्रेन पब्लिक इंटर कॉलेज, छहूं, तुर्कपट्टी।
8- विनय तिवारी - 85.40 महर्षि अरविंद विद्या मंदिर, कसया।
9- विशाल शर्मा - 85.20 नवजीवन इंटर कॉलेज, पटहेरवा।
10- दीक्षा तिवारी- 85.10 बुद्घा इंटर कॉलेज, कुशीनगर।
11- दीपक कुमार गुप्ता - 85.00 - चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, छहूं, तुर्कपट्टी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed