{"_id":"5bef0421bdec2269385b731f","slug":"31542390817-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर ने जीता उद्घाटन मैच
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
वालीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। कुशीनगर महोत्सव में तुर्कपट्टी महुअवां स्थित इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गोरखपुर मंडल व मऊ के बीच खेला गया। गोरखपुर मंडल ने 26-24 व 25-17 से मऊ को पराजित किया। दूसरे मुकाबले में बरेली ने कानपुर को 24-17 व 26-24 से हराया।
तीसरे मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर व लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर ने 23-25 व 25-23 से लखनऊ को हराया। वहीं चौथा मुकाबला बरेली और वाराणसी के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी की टीम विजयी हुई।
इस के पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन बाढ़ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मंत्री स्वाती सिंह किया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेलों से प्रतिभागियों के व्यक्तित्व में निखार आता है। वे एक तरह देश के पुराने खेल संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस प्रकार का मंच उनके खेल में निखार लाकर उनको ऊंचाई तक पहुंचाने में मददगार साबित होता है।
विज्ञापन
आज भी कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी जैसे खेल ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में काफी लोकप्रिय हैं। ऐसे में इन खेलों को जीवंत रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने आयोजक विनय राय की भूरि-भूरि प्रशंसा की। आयोजक ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, क्षेत्र के लोगों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान भाजपा क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र प्रताप राव, ब्लॉक प्रमुख तमकुही वशिष्ठ उर्फ गुड्डू राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा व्यास राय, सुधीर राव, जिलामंत्री रामवृक्ष गिरी, नर्वदा राय, अमित राय, शैलेंद्र कुमार तिवारी, दिलीप राय, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सीपी चौधरी, सुरेंद्र राय, वीरेंद्र शाही, राजेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।