फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   समाधान दिवस

समाधान दिवस

Tue, 06 Nov 2018 11:30 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस
समय से समस्याएं निपटाने की हिदायत
विज्ञापन

डीएम ने लापरवाह अफसरों को दी कार्रवाई की चेतावनी
संपूर्ण समाधान दिवस में मामले आए 373 और निस्तारित हुए सिर्फ 58
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। मंगलवार को जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 373 मामले आए और सिर्फ 58 मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। खड्डा तहसील में डीएम और एसपी ने लोगों की समस्याएं सुनी। डीएम ने समय से गुणवत्तापूर्ण निपटारे के निर्देश दिए।
डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि निर्धारित समय के भीतर समस्याओं का निस्तारण करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में है। इस लिए सभी अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में निर्धारित समय का ध्यान रखें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राजस्व के 18, पुलिस के 16, विकास 14, समाजकल्याण के एक, शिक्षा के दो और अन्य मामलों के सात समेत कुल 59 मामले आए। इसमें से राजस्व के नौ, पुलिस के दो, विकास के एक, शिक्षा के एक और अन्य मामलों के एक मामले समेत कुल 15 मामलों का निस्तारण किया गया।इस दौरान एसपी राजीव नारायण सिंह, एसडीएम अरविंद कुमार, तहसीलदार अब्दुल फरीद खान, सीओ नवीन नायक, नायब तहसीलदार अमित शेखर, बीईओ शिवप्रसाद मौर्या, वन क्षेत्राधिकारी टीएन तिवारी, डीपीओ शशि सिंह, बीडीओ कार्तिकेय मिश्रा, ईओ संतोष वर्मा, खड्डा एसओ अनुज सिंह, हनुमानगंज एसओ बृजेश मिश्रा, कानूनगो पीपी गुप्ता, एडीओ पंचायत मैनेजर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पडरौना तहसीलस सभागार में एसडीएम गुलाब चंद्र राम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व के 21, पुलिस के 08, विकास के छह और अन्य के चार मामले समेत कुल 39 मामले आए इसमें से राजस्व के छह मामलों को निस्तारण किया गया। इस दौरान सीओ नितेश प्रताप सिंह, तहसीलदार संजय कुमार राय, लेखपाल योगेंद्र गुप्ता, परेवज आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसया कार्यालय के अनुसार मंगलवार को तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय की अगुवाई में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व के 56, पुलिस के 16, विकास के एक और अन्य विभागों के सात मामलो समेत कुल 80 मामले आए, जिसमें राजस्व के 14 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।इस दौरान तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्या, ईओ प्रेमशंकर गुप्ता, एबीआरसी भगवंत सिंह, पत्रिका सिंह, बीडीओ ध्रुव दुबे, सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार पांडेय, चंद्रभान पति त्रिपाठी, लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, मारकंडेय मणि, अरविंद पति त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील सभागार में एसडीएम विपिन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में राजस्व के 26, पुलिस के 7, विकास के 5, समाज कल्याण के एक और अन्य के 10 मामले आए। इसमें से सात मामलों का निस्तार किया गया। इस दौरान तहसीलदार मनोज कुमार तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, विनय कुमार, नंदलाल खरवार, लियाकत अली, देवेश कुमार मिश्र, शिवमुरारी लाल श्रीवास्तव, मुकुट विहारी, मनीषा सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, सुधीर गुप्ता, आशुतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
हाटा प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील सभागार में एसडीएम दिनेश कुुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें राजस्व के 41, पुलिस के 14, विकास के 14 और अन्य के 12 मामले आए, जिसमें से राजस्व के सात और अन्य के एक मामले का निस्ताण किया गया।

तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील सभागार में मंगलवार को सीडीओ रामसुरत पांडेय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें राजस्व के 15, पुलिस के 14, विकास के 05, शिक्षा के 03, स्वास्थ्य के 02, समाज कल्याण के 02 और अन्य के 22 मामले पंजीकृत हुए, जिसमें से राजस्व के चार, पुलिस के दो एवं अन्य के दो मामले समेत कुल आठ मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार, सीओ आरके तिवारी, तहसीलदार रामप्यारे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed