फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   fibre shade installed

बुद्धा घाट पर आठ लाख से लगा फाइबर शेड

Sun, 14 Oct 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Oct 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
fibre shade installed
बौद्ध कालीन हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट पर पर्यटकों के लिए लगा फाइबर शेड। - फोटो : अमर उजाला
कसया। बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए गंगा के समान पवित्र हिरण्यवती नदी के किनारे कुशीनगर के बुद्धा घाट पर फाइबर शेड लगवा दिया गया है। यह काम कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (कसाडा) ने कराया है।
विज्ञापन

नदी के किनारे शेड से अब पर्यटकों को वहां पर बैठने अथवा मौसम खराब होने पर किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके निर्माण में 750 किलोग्राम स्टील की रॉड का उपयोग किया गया है। निर्माण में लोहे का उपयोग नहीं किया गया है। इस निर्माण में लगभग आठ लाख रुपये की रकम खर्च हुई है।

विज्ञापन


इतिहासकारों के अनुसार हिरण्यवती नदी के किनारे कुशीनारा (आज का कुशीनगर) राज्य था। पावानगर से अपने घर कपिलवस्तु जाने के लिए भगवान बुद्ध ने हिरण्यवती नदी के किनारे विश्राम किया था। नदी के किनारे स्थित शाल्व वन में उन्होंने अपने शिष्य आनंद को उपदेश देने के बाद महापरिनिर्वाण (मोक्ष) प्राप्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

19वीं शताब्दी में कुशीनगर की खोज के साथ ही हिरण्यवती नदी के इतिहास की जानकारी हुई। उसके बाद बौद्ध अनुयायियों और प्रशासन स्तर से प्रयास कर नदी के जीर्णोद्धार के लिए काम होते रहे। इस कड़ी में जिले में पूर्व में रहे डीएम लोकेश एम. एवं शंभू कुमार के अलावा प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक सुब्बाराव समेत कई लोगों ने सफाई के लिए काफी प्रयास किया है।

कुशीनगर में आयोजित टेंपल एरिया मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में बौद्ध भिक्षुओं की तरफ से नदी के किनारे तेज धूप, गर्मी और बरसात के मौसम में साधना और पूजा अर्चन करने के लिए शेड की मांग की गई थी। बौद्ध भिक्षुओं की मांग पर ही उन्होंने कसाडा को फाइबर शेड लगवाए जाने का निर्देश दिया था। इसी परिप्रेक्ष्य में कसाडा बुद्धा घाट पर यह फाइबर शेड लगवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed