{"_id":"5b897c7942c792466a506b85","slug":"31535736953-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिरिया टोले में जल निकासी की समस्या से परेशान है लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिरिया टोले में जल निकासी की समस्या से परेशान है लोग
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
पडरौना नगर के खिरिया टोला में जलभराव से नाराज लोगों ने लगाया जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। नगर के खिरिया टोला में जलनिकासी की समस्या से आजिज लोगों ने शुक्रवार को पडरौना- कठकुईया मार्ग जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक लगे जाम से यातायात प्रभावित हो गया। बाद में पहुंचे एसडीएम गुलाबचंद्र ने लोगों को समझा-बुझा कर जाम समाप्त कराया।
लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश की वजह से खिरिया टोले में जलजमाव हो गया। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से गलियों और लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया। जल निकासी की समस्या से आजिज लोगों ने शुक्रवार पूर्वाह्न दस बजे खिरिया टोले के सामने पडरौना- कठकुईया मार्ग को जाम कर दिया। जाम लगाने वाले लोगों का आरोप था कि जल निकासी की समस्या से नगर पालिका प्रशासन अवगत है, लेकिन इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जिसकी वजह से हल्की बारिश होने की दशा में ही लोगों के घरों के सामने पानी जमा हो जाता है। इससे घरों से निकल कर बाहर आने-जाने में परेशानी होती है। यहां तक कि संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा बढ़ गया है। करीब आधे घंटे तक जाम लगने से यातायात प्रभावित हुआ। जाम की वजह से बाइक सवार और टेंपों आदि आंध्रा बैंक के पास से गली के रास्ते होकर नहर के रास्ते शहर की ओर आते-जाते देखे गए। सूचना पर एसडीएम गुलाबचंद्र मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने लोगों की समस्या सुनी और जल्द ही निस्तारण की कार्य योजना तैयार कराने का आश्वासन दिया। उसके बाद लोगों ने जाम खत्म किया।
जाम के झाम में फंसकर परेशान हो रहे राहगीर
हाटा। कस्बे में हर दिन लग रहे जाम के चलते राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कारण यह कि नो-एंट्री जोन में भी भारी वाहनों का प्रवेश होने लगता है। जिससे वाहनों की लंबी कतार बाजारों में लग जाती है और लोगों को जाम के झाम में फंसकर परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
हाटा कस्बे के मेन बाजार, रजिस्ट्री चौराहा, एसबीआई बैंक और पीएनबी के सामने लोगों को जाम से हर दिन जूझना पड़ता है। जाम की समस्या सोमवार से शनिवार तक सुबह नौ से 11 बजे और दोपहर एक से तीन बजे तक ज्यादातर देखने को मिल जाता है। जाम लगने का एक और कारण है कि इंटर कॉलेज से लेकर कांवेंट विद्यालयों के बच्चों को इसी समय पर आना और इसी वक्त स्कूलों में छुट्टी होने के कारण सड़क पर भीड़ बढ़ जाती है। ऊपर वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों को जाम से दो चार होना पड़ता है। इसके अलावा मेन बाजार के हाथी कटरा से राम जानकी मंदिर तक भी जाम लगा रहता है। दुकानों का सामान भी सड़क की पटरियों पर रखने से यह समस्या उत्पन्न होती है। राहगीरों का कहना है कि हाटा कस्बे के बाघनाथ चौराहे से मुख्य बाजार, रजिस्ट्री चौराहा होते हुए केन यूनियन चौराहे तक भारी वाहनों का प्रवेश होता है। इससे कस्बे में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। अगर प्रशासन नो-एंट्री जोन में भारी वाहनों के प्रवेश को रोक दे तो काफी आसानी होगी।