फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   शिकायतों की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की

शिकायतों की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की

Tue, 05 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
शिकायतों की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की
भाकियू ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन
विज्ञापन

फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज।
भारतीय किसान यूनियन के भानु गुट ने अपनी तीन मांगों का ज्ञापन सोमवार को एसडीएम को सौंपा। मुख्यमंत्री को संबोधित इस ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपते समय जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने कहा कि सफाई में अधिकारी एवं ठेकेदार ने मनमानी है, जिसकी उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कप्तानगंज की एक राइस मिल से भारी मात्रा में सरकारी खाद्यान्न मिलने पर राइस मिल के मालिक सहित तीन व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन दोषी विभागीय अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसमें संलिप्त अधिकारियों को बचाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि ग्राम सभा देवरिया बाबू की कोटेदार ने गरीबों का 45 क्विंटल खाद्यान्न बेंच दिया, लेकिन इस मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

भाकियू के इन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चेताया कि अगर इन मामलों की जांच कराकर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे। इस दौरान की रामप्यारे शर्मा, रामआधार प्रसाद, कुसुम देवी, कांति देवी, मालती देवी, शारदा देवी, भगवती, चंपा देवी, मंगल यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed