{"_id":"59830abe4f1c1b4c028b4697","slug":"31501760190-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर गुल रही बिजली, पानी के लिए तरस गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर गुल रही बिजली, पानी के लिए तरस गए लोग
Updated Thu, 03 Aug 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। तिलक नगर व अंबेडकर नगर मुहल्ले में बुधवार की रात करीब 9 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। बिजली नहीं होने की वजह से बृहस्पतिवार की सुबह पानी का भी संकट पैदा हो गया। इससे लोगों के दिनचर्या पर भी प्रभाव पड़ा। बृहस्पतिवार की दोपहर में विद्युत कर्मियों ने तकनीकी खामी को दूर करके आपूर्ति शुरू की।
तिलक नगर व अंबेडकर नगर मुहल्ले की बिजली रामकोला रोड स्थित काली मंदिर के समीप लगे ट्रांसफार्मर से होती है। बुधवार की रात ट्रांसफार्मर में तेल रिसाव होने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। अचानक आपूर्ति बाधित होने पर लोगों ने तत्काल इसकी सूचना विद्युत विभाग के अफसरों को दी। लाइनमैन मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि ओवरलोड इस ट्रांसफार्मर से तेल का रिसाव हो रहा है। इसके कारण ही आपूर्ति बाधित हुई है। रात में कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी। इसके चलते पूरी रात लोगों को बिना बिजली के ही गुजारना पड़ा। यहां रहने वाले रवींद्र पाठक, दुर्गेश कुमार, प्रतिभा राय, कृष्णा जायसवाल, प्रेमचंद्र सिंह, बृजभूषण सिंह, प्रवीण पांडेय, सुरेंद्र सिंह, आरके सिंह, पीयूष दूबे, बुधई मिश्र आदि का कहना है कि ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड के कारण आए दिन आपूर्ति बाधित हो जाती है। लो-वोल्टेज की समस्या भी बनी रहती है। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए कई दफा उच्चाधिकारियों को पत्र सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक इसे बदला नहीं गया।
इस संबंध में एसडीओ पडरौना अरविंद सिंह ने बताया कि मुहल्ले के लोग आए थे, ट्रांसफार्मर का तेल रिसाव होने के कारण आपूर्ति बाधित थी, जिसे अब ठीक कराया गया है। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए अधीक्षण अभियंता को पत्र भेजा गया है। ट्रांसफार्मर उपलब्ध होते ही इसे बदल दिया जाएगा।