{"_id":"61e6fc12da0fcc5ba71e1757","slug":"31-people-found-corona-infected-in-the-district-kushinagar-news-gkp424136068","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 31 लोग कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 31 लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 31 लोग कोरोना संक्रमित मिले
एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 130 हुई
कुशीनगर। कोरोना संक्रमितों की संख्या में मंगलवार को फिर वृद्धि दर्ज की गई। इस दिन 31 नए लोग संक्रमित मिले। इनमें सर्वाधिक दस केस कसया क्षेत्र में मिले हैं। अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 130 हो गई है।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि मंगलवार शाम तक 2345 लोगों का नमूना आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया। जबकि 1560 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 1529 निगेटिव और 31 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में तमकुही क्षेत्र से तीन, नेबुआ नौरंगिया से एक, मोतीचक से एक, खड्डा से दो, हाटा से दो, फाजिलनगर से तीन, पडरौना से दो, कसया क्षेत्र से दस और अन्य क्षेत्र से सात लोग शामिल हैं।
सीएमओ ने बताया कि संक्रमण शुरू होने से लेकर अब तक 11 लाख 11 हजार 656 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। इसमें 15798 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 227 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 15439 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 1.42 प्रतिशत और ठीक होने वालों की दर 97.72 प्रतिशत है। सीएमओ ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनपद के लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।