फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   300 farmers cultivating banana got compensation certificate

Kushinagar News: केला की खेती करने वाले 300 किसानों को मिला मुआवजा प्रमाणपत्र

Fri, 12 Jul 2024 03:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 12 Jul 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
300 farmers cultivating banana got compensation certificate
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के एकवनही उर्फ भागवतपुर गांव में बृहस्पतिवार को सदर विधायक मनीष जायसवाल और एसडीएम ने 300 केला किसानों को मुआवजा प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले आए चक्रवाती तूफान में केले की फसल का काफी क्षति हुई थी, जिसके बाद विधायक ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर किसानों को लाभ देने की मांग की थी। तहसील प्रशासन की तरफ से कराए गए सर्वे में 23 गावो के 1365 किसानों की केले की फसल बर्बाद हुई थी। 1108 किसानों को मुआवजा उनके खाते में भेज दिया गया था। बृहस्पतिवार को विधायक मनीष जायसवाल, एसडीएम ब्यास नारायण उमराव, तहसीलदार सुमित सिंह ने 300 किसानों को स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया। जल्दी ही इनके भी खाते में मुआवजे की रकम भेज दी जाएगी। इस दौरान श्रीकांत जायसवाल, ग्राम प्रधान उगनी देवी, सिद्धार्थ कुशवाहा, संजय गुप्त, रामायण पांडेय सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed