फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   30 years passed, Baliwa-Chaurakhas road not taken into account

Kushinagar News: 30 साल बीते, बलियवा-चौराखास मार्ग की नहीं ली सुधि

Tue, 10 Oct 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 10 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
30 years passed, Baliwa-Chaurakhas road not taken into account
बनकटा बाजार। क्षेत्र के बलियवा से विभिन्न गांवों से होकर चौराखास तक जाने वाली सड़क 30 वर्षों से उपेक्षित है। इस वजह से सड़क में गड्ढे बन गए हैं। लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बलियवा से होते हुए भानपुर, नकटहा मिश्र, भठही दरियाव टोला, चौरा खास जाने वाली सड़क से प्रतिदिन विद्यार्थियों और ग्रामीणों का आना-जाना है। फिर भी यह सड़क उपेक्षित है। ग्रामीण लड्डन खान, जलालुद्दीन अंसारी, ग्राम प्रधान नबी रसूल, संजय यादव, रामेश्वर यादव आदि ने बताया कि सड़क को बने 30 वर्ष गुजर चुके हैं। तब से इसकी मरम्मत नहीं हुई। लोगों ने सड़क का नए सिरे से निर्माण या मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बीडीओ रविरंजन कुमार ने बताया कि इस सड़क की जांच कराकर निर्माण कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed