{"_id":"5ec7c5258ebc3e9030600dc1","slug":"30-samples-reports-found-corona-negative-kushinagar-news-gkp352060231","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित के चार रिश्तेदार सहित 30 की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित के चार रिश्तेदार सहित 30 की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमित के चार रिश्तेदार सहित 30 की रिपोर्ट निगेटिव
पडरौना। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित युवक के चार रिश्तेदार समेत 30 लोगों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि अब भी 170 संदिग्ध व्यक्तियों की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं 57 नए संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल भेजे गए हैं।
मुंबई सहित देश के अन्य शहरों से बड़ी तादाद में प्रवासी लोगों के आने का सिलसिला जारी है। इनकी सुकरौली बॉर्डर के अलावा जिला अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद 21 दिन होम क्वारंटीन रहने के निर्देश के साथ घर भेज दिया जा रहा है। वहां उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का भी निर्देश दिया जा रहा है। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता की तरफ से बताया गया कि शुक्रवार को कुल 30 व्यक्तियों के सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमें कांटी गांव के संक्रमित युवक के चार रिश्तेदारों की है। विशुनपुरा क्षेत्र के रामनगर मिश्रौली और खड्डा क्षेत्र के कटाई भरपुरवा के संक्रमित के रिश्तेदारों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। उन्होंने बताया कि अभी 170 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। शुक्रवार को 57 नए संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल भेजे गए।