फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   30 electric connection cut

30 लोगों का बिजली कनेक्शन काटा

Sun, 29 Nov 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर Updated Sun, 29 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर चलाए जा रहे अभियान से बडे़ बकाएदारों एवं चोरी से बिजली का इस्तेमाल करने वालों में हड़कंप मचा है। शनिवार की देर शाम चेकिंग अभियान में 50 से अधिक दुकानों के कनेक्शन की जांच हुई। इस दौरान 15 लोगों की ओर से बकाया बिल की रकम नहीं जमा के कारण उनका कनेक्शन काट दिया गया। साथ ही 15 लोगों पर चोरी से बिजली का इस्तेमाल करने के आरोप में कनेक्शन काट कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



तमकुहीरोड कस्बा में तीन हजार से अधिक घरेलू, कामर्शियल और पावर के उपभोक्ता हैं। यहां बिजली चोरी की शिकायत मिलने पर विभाग की ओर से सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। बिजली चोरी रोकने और राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए विभाग ने चेकिंग अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन


इससे बकाएदार परेशान हैं। शनिवार की देर शाम तक चले इस अभियान में मालवीयनगर, जानकीनगर और स्टेशन रोड पर सघन चेकिंग की गई। बिजली विभाग के एसडीओ उदय प्रताप और अवर अभियंता मनोज कुमार की अगुवाई में चले अभियान में 50 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली चेक की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 15 उपभोक्ताओं की बिजली बकाया न जमा के कारण काट दी गई और उन्हें शीघ्र बकाया धनराशि जमा करने का निर्देश दिया गया। इसी तरह 15 लोगों के घराें में चोरी से बिजली का उपभोग करना पाया गया। उनकी भी लाइन काटकर तार जब्त कर लिया गया।


एसडीओ का कहना था कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान एजाज अहमद, विरेंद्र राय, चुन्नू पांडेय, सुरेश प्रसाद, चंद्रेश्वर प्रसाद, राजकुमार सहित कई विद्युतकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed