फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   3 so 21 si given up charge

तीन थानेदारों समेत 24 दरोगा कार्यमुक्त

Mon, 24 Oct 2016 11:30 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 24 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले में तीन साल की सेवा दे चुके तीन थानेदारों समेत 24 दरोगा सोमवार को गैर जनपद के लिए कार्य मुक्त कर दिए गए। इनमें से अधिकांश का पहले ही स्थानांतरण हो चुका था, लेकिन अपने राजनैतिक रसूख के बल पर वे कुशीनगर में ही रुके हुए थे।
विज्ञापन

एसपी भारत सिंह के अनुसार हाटा कोतवाल अतुल सिंह, सेवरही के एसओ पद्माकर राय, विशुनपुरा के एसओ ओपी राय, चुनाव सेल प्रभारी श्रीकांत राय समेत 24 लोगों का गैर जनपद स्थानांतरण हो चुका था। ये सभी लोग जिले में तीन साल की तैनाती की अवधि पूरी कर चुके थे। चुनाव पूर्व इन्हें नए तैनाती वाले जिलों में कार्यभार ग्रहण करना था। परंतु किसी न किसी कारणवश सभी इसी जिले में कार्यरत थे। सोमवार को इन सभी को कार्यमुक्त कर दिया गया। जहां से थानेदार कार्यमुक्त हुए हैं वहां अभी नई तैनाती नहीं की गई है। एसपी ने बताया कि जिले में दो इंस्पेक्टर व तीन सब इंस्पेक्टर गैर जनपद में स्थानांतरित होकर आने हैं। इसके बाद थानेदारों की नए सिरे से तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था और विभागीय अनुशासन को ध्यान में रखकर नई तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed