{"_id":"618c1098d8261f6ef55a676d","slug":"3-people-injured-in-accident-kushinagar-news-gkp415905990","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्ग दुर्घटना में लेखपाल समेत तीन घायल
खड्डा (कुशीनगर )। थाना क्षेत्र के खड्डा-पडरौना मार्ग पर बुधवार को भुजौली खुर्द गांव के पास सड़क दुर्घटना में लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष समेत तीन लोग घायल हो गए। सड़क किनारे बाइक पर बैठे लेखपाल को पीछे से एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने अपनी गाड़ी से तीनों घायलों को अस्पताल भेजवाया।
लेखपाल संघ के खड्डा तहसील अध्यक्ष बृजनारायण सिंह भुजौली खुर्द गांव के पास सड़क के किनारे बाइक रोककर किसी से बात कर रहे थे। उनके बाइक पर पीछे अवधेश कुशवाहा भी बैठे थे। इसी दौरान हनुमानगंज थाना क्षेत्र के धरनीपट्टी निवासी एक बाइक चालक अनियंत्रित होकर लेखपाल की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे खड्डा तहसीलदार कृष्णगोपाल त्रिपाठी ने अपनी गाड़ी से सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया। अस्पताल में तीनों घायलों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।