{"_id":"6484ab8e7092a267340dbec4","slug":"3-injured-in-accident-kushinagar-news-c-7-1-201575-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रसोई गैस सिलिंडर लदे वाहन की चपेट से तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रसोई गैस सिलिंडर लदे वाहन की चपेट से तीन घायल
Sat, 10 Jun 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर के नोनिया टोले के पास शनिवार को बकरी चरा रहीं दो लड़कियों व एक महिला को रसोई गैस सिलिंडर लदे वाहन ने टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को कसया सीएचसी भेजवाया। कुड़वा उर्फ दिलीपनगर के नोनिया टोला निवासी निर्जला पासवान (17), सानिया पासवान (12) और सीताबी (40) गांव के पास सड़क के किनारे एक वृक्ष के पास बैठकर बकरी चरा रही थीं। उसी समय रसोई गैस सिलिंडर लदा एक वाहन अनियंत्रित होकर इन तीनों को टक्कर मार दी। इससे महिला और दोनों लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को कसया सीएचसी भेजवाया, जहां तीनों का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।