फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   3 injured in accident

Kushinagar News: अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरे बाइक सवार, तीन घायल

Sun, 23 Jul 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 23 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
3 injured in accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामकोला। थाना क्षेत्र के रामकोला-पडरौना रोड पर रविवार को पपउर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। इससे बाइक चालक सहित तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, कसया थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर निवासी आनंद कुमार, राजदीन और एक अन्य युवक के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर रामकोला से पडरौना की तरफ से जा रहे थे। अभी वे पपउर गांव के पास पहुंचे ही थे कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गए। बाइक की गति तेज होने की वजह से बाइक सवार घायल हो गए।
विज्ञापन

मौजूद लोग तीनों घायलों को रामकोला सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आनंद कुमार और राजदीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि तीसरे युवक को हल्की चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में रामकोला एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजवाया गया है। बाइक सवार तीन युवकों में से दो युवकों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed