{"_id":"646e5d7f75e639a1c3052514","slug":"3-arrested-with-invalid-wine-kushinagar-news-c-7-1-180215-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छह लाख रुपये की अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छह लाख रुपये की अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Thu, 25 May 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 25 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगर के बैरिया चौराहे पर बुधवार को कसया थाने की पुलिस ने एक लग्जरी वाहन से तस्करी कर ले जा रही 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। उसकी कीमत लगभग छह लाख रुपये है। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
एसएचओ डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि बैरिया चौराहा के पास से एक लग्जरी कार से यह शराब बरामद की गई। गिरफ्तार तस्कर का नाम अजय मिश्र पुत्र घनश्याम मिश्र है, जो जटहां बाजार थाना क्षेत्र के डुमरी मिश्र गांव का निवासी है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद