फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   3 animals died in goshala

पशु आश्रय में तीन पशुओं की मौत, दो बीमार

Fri, 11 Dec 2020 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
3 animals died in goshala
पशु आश्रय में तीन पशुओं की मौत, दो बीमार
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से संचालित है कान्हा पशु आश्रय
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। कस्बे के निराश्रित पशु आश्रय में शुक्रवार को तीन पशुओं की मौत हो गई। जबकि दो पशु बीमार बताए जा रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है।

नगर पंचायत के कान्हा निराश्रित पशु आश्रय स्थल पर अज्ञात कारणों से तीन पशुओं की मौत हो गई। जबकि दो पशु बीमार अवस्था में पड़े हुए हैं। लोगों की मानें तो पशु आश्रय में पशुओं के चारे का पर्याप्त इंतजाम नहीं है। यहां के कर्मचारियों ने आश्रय केंद्र में 31 पशुओं के होने का दावा किया है। इसमें पांच पशु बीमार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई है। इस संबंध में कप्तानगंज के पशु चिकित्साधिकारी उज्ज्वल खरवार ने बताया कि हो सकता है कि पशुओं की मौत का कारण उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मिल सकता है। ईओ संध्या मिश्रा ने बताया कि पशुओं की देखभाल के लिए नगर पंचायत हर समय सतर्क रहती है। पशुओं के खाने-पीने की उत्तम व्यवस्था है। पशुओं की मौत बीमारी से हुई है। नगर पंचायत अध्यक्ष आभा गुप्ता ने बताया कि पशु आश्रय केंद्र में रखे गए पशुओं के लिए पानी और चारे की व्यवस्था ईओ और चिकित्सा अधिकारी के जिम्मे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed