फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   2,743 Teachers to Receive Benefits of the Old Pension Scheme

Kushinagar News: 2743 शिक्षकों को मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ

Sun, 22 Mar 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
2,743 Teachers to Receive Benefits of the Old Pension Scheme
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ संघर्षों की बदौलत सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत 2743 आमेलित विशेष विशेषज्ञ शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया गया है। सरकार के इस आदेश से जनपद के 23 आमेलित विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने बताया कि वर्ष 2002 में प्रदेश सरकार ने 2743 विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति की थी जिन्हें 5000 महीने का मानदेय मिलता था। 2006 में तत्कालीन सरकार ने इन्हें रिक्त पदों के प्रति आमेलित करते हुए नियमित नियुक्ति प्रदान कर दी थी।
विज्ञापन


बताते चलें कि, इन विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति वर्ष 2002 में पुरानी पेंशन योजना के दौरान हुई थी लेकिन इनका आमेलन वर्ष 2006 में हुआ तब पुरानी पेंशन योजना बंद करके नवीन पेंशन योजना लागू कर दी गई थी, तबसे लेकर अद्यतन आमेलित विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने की मांग शिक्षक संघ कर रहा था। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक व सदस्य विधान परिषद राज बहादुर सिंह चंदेल व प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह निरंतर उक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह आदेश जारी होने से जनपद के अखिलेश कुमार सिंह, डॉ. चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, योगेंद्र सिंह, विद्योतमा त्रिपाठी, अभिमन्यु सिंह, महेंद्र कुमार यादव, विट्टन विश्वकर्मा, जय गोविंद पाठक, रवींद्र सिंह, जय प्रकाश सिंह, बृजेश कुमार, रमेश चन्द्र, अक्षयवर यादव, नवल किशोर त्रिपाठी, विन्ध्याचल सिंह, रामधनी, राम नारायण पांडेय, घनश्याम सिंह, सुमन त्रिपाठी, राजेश कुमार चन्द, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, विरेन्द्र कुमार यादव सहित कुल 23 शिक्षकों को लाभ मिलेगा।


माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेश राम, जिला मंत्री गिरजानंद यादव, जिला कोषाध्यक्ष पुनीत कुमार त्रिपाठी, अभय शंकर शुक्ला, अरशद जलाल, अफजल खान सहित अनेक लोगों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed