फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   270 couples tied the knot in a mass marriage

Kushinagar News: सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 270 जोड़े

Mon, 01 Dec 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 01 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
270 couples tied the knot in a mass marriage
गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में वर-वधू को आशीर्वाद देते अति​थि। संवाद    
हाटा। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 270 जोड़ों ने जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। 252 हिंदू जोड़ों ने अग्नि के समक्ष फेरे लिए, वहीं 18 मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ। शादी के बाद शासन की ओर से मिलने वाले उपहार देकर सभी वर-वधू की विदाई कर दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि डबल इंजन की सरकार समाज के कमजोर और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

संचालन मनंजय तिवारी ने की। हिंदू रीति से होने वाले सभी विवाहों की रस्म पंडित कृष्ण कुमार तिवारी ने निभाई। मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलाना कलीमुल्ला ने पढ़ाया। इस दौरान बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार और स्थानीय लोगों की भीड़ मैदान में उमड़ी रही। वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed