फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   26 couples tied to door

26 जोड़े गृहस्थी की डोर से बंधे

Thu, 15 Mar 2018 12:02 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 15 Mar 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
26 couples tied to door
26 जोड़े गृहस्थी की डोर से बंधे - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को पडरौना ब्लॉक परिसर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें निर्धन परिवारों के 26 जोड़ी वर-वधुओं का विवाह संपन्न हुआ। इन सभी को गृहस्थी के सामान के साथ  विदा  किया गया। 
विज्ञापन


दिन के 11 बजे से शुरू हुए इस सामूहिक विवाह समारोह में पडरौना, मोतीचक और नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कई गांवों के लोग पहुंचे थे। सीडीओ देवीदास की मौजूदगी में विवाह समारोह शुरू हुआ। सीडीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से शुरू की गई इस योजना के तहत निर्धन परिवारों की युवतियों का विवाह कराकर उन्हें गृहस्थी के सामान के साथ विदा करना है। निर्धन कन्याओं का विवाह कराना पुनीत कार्य है। सरकार की इस योजना का लाभ जरुरतमंदों को दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके बाद सभी वर-वधुओं का विवाह धार्मिक रीति रिवाज से संपन्न कराया गया। इन नववधुओं को मोबाइल, आभूषण, कपड़े, बर्तन और गृहस्थी के अन्य सामान देकर विदा किया गया। इनमें तीन वधुओं को 20-20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया, जबकि अन्य को दी जाने वाली धनराशि उनके बैंक खाते में भेजने की बात कही गई। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी पीके सिंह, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, आशुतोष बहुगुणा, बीडीओ पडरौना आनंद प्रकाश, राजेश्वर सिंह, मारकंडेय शाही, फूलबदन कुशवाहा, नीरज सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed