फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   2500 pairs will hold each other's hand

कुशीनगर: सीएम योगी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने आएंगे, 2503 जोड़े थामेंगे एक-दूजे का हाथ

Mon, 29 Nov 2021 10:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 29 Nov 2021 10:21 AM IST
सार

डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि गोरखपुर मंडल के कुल 2503 जोड़े इस वैवाहिक समारोह एक-दूसरे के साथ जीवन भर साथ निभाने के संकल्प के साथ विवाह के बंधन में बंधेंगे। उन्हें स्वयं मुख्यमंत्री आशीर्वाद प्रदान करने आ रहे हैं।

विज्ञापन
2500 pairs will hold each other's hand
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिला मुख्यालय में स्थित बुद्ध पार्क आज 2,503 जोड़ों के सामूहिक विवाह का गवाह बनेगा। उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की तरफ से कन्या विवाह सहायता योजना के तहत इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इसमें कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और महाराजगंज जिलों से चयनित जोड़ों का विवाह संपन्न होगा। इन्हें स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आशीर्वाद देने के लिए आ रहे हैं।

विज्ञापन


श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि इस विवाह में पंजीकृत श्रमिकों की पुत्रियों का विवाह कराया जा रहा है। इसमें कुशीनगर के 609 हिंदू और 45 मुस्लिम सहित 654 जोड़े, गोरखपुर के 779 हिंदू व 38 मुस्लिम सहित 817 जोड़ों का विवाह संपन्न होगा। महाराजगंज जिले 609 हिंदू एवं 25 मुस्लिम समेत 634 जोड़े और देवरिया के 368 हिंदू व 30 मुस्लिम सहित 398 जोड़े गृहस्थी की डोर में बंधेंगे।
विज्ञापन


इस तरह मंडल के चारो जनपदों को मिलाकर 2,365 हिंदू व 138 मुस्लिम सहित कुल 2,503 जोड़ों का विवाह एक साथ संपन्न होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि इनकी पोषाक पर दो करोड़ 50 लाख 30 हजार रुपये और योजना के मद में 16 करोड़ 26 लाख 95 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी निर्माण श्रमिक, जो बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत हैं और 100 दिन की अवधि पूरी कर चुकेे हैं, की पुत्रियों का चयन इस विवाह समारोह के लिए किया गया है। 65 हजार रुपये दंपति के खाते में और दस हजार रुपये उनके कपड़े और अन्य वस्तुओं के लिए दिए जा रहे हैं। प्रत्येक लाभार्थी पर कुल 75 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। रविवार की देर शाम तक इस वैवाहिक समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई।

डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि गोरखपुर मंडल के कुल 2,503 जोड़े इस वैवाहिक समारोह एक-दूसरे के साथ जीवन भर साथ निभाने के संकल्प के साथ विवाह के बंधन में बंधेंगे। उन्हें स्वयं मुख्यमंत्री आशीर्वाद प्रदान करने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed