फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   250 people were examined in the health camp, medicines were given

Kushinagar News: स्वास्थ्य शिविर में 250 लोगों की हुई जांच, दी गईं दवाएं

Tue, 24 Sep 2024 07:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 24 Sep 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
250 people were examined in the health camp, medicines were given
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के बसडीला गांव के पंचायत भवन के सभागार में सोमवार को अखिल भारतीय साहू महासभा की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 250 लोगों की जांच की गई और निशुल्क दवा का वितरण किया गया। डॉक्टरों ने लोगों को भीषण गर्मी से बचाव और सही खानपान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


डॉ. आशा गुप्त, डॉ. किशोर सिंह ने शिविर में आये लोगों के सेहत की जांच की। डॉ. किशोर ने कहा कि सही खानपान और अनियमित दिनचर्या को ठीक करना होगा। तभी कोई भी व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। उन्होंने कहा कि सुबह उठे और नियमित व्यायाम करें। शिविर में वायरल फीवर, शरीर में दर्द, खांसी से संबधित मरीजों की संख्या अधिक रही। इस दौरान ग्राम प्रधान सत्यप्रकाश गुप्त, विनय कुमार, अभय गुप्त, अभिषेक यादव, दुर्गेश यादव, राजेश गौतम, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed