फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   250 kVA transformer burns out; power supply to 400 households in Pipra Bazaar disrupted.

Kushinagar News: 250 केवीए का ट्रांसफार्मर जला, पिपरा बाजार के 400 घरों की बिजली ठप

Sat, 04 Jul 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 04 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
250 kVA transformer burns out; power supply to 400 households in Pipra Bazaar disrupted.
मंसाछापर। कोटवा सरपतही फीडर क्षेत्र के पिपरा बाजार गांव में बृहस्पतिवार की शाम को 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से करीब 400 घरों की आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम से गांव अंधेरे में डूबा है, इससे गांव वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को एक्सईएन को ज्ञापन देकर ट्रांसफार्मर बदलने तथा क्षतिग्रस्त पोल और जर्जर तारों को बदलने की मांग की।
विज्ञापन

पिपरा बाजार में बृहस्पतिवार की शाम को ट्रांसफार्मर जल गया। ग्रामीणों के अनुसार इस ट्रांसफार्मर से करीब चार सौ घरों में बिजली आपूर्ति होती है।
इस भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को पानी से लेकर सभी जरूरी कार्यों को करने में समस्या हुई। गांव में कुछ स्थानों पर बिजली के पोल भी क्षतिग्रस्त हैं, जिससे विद्युत लाइन के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल संकट, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली न होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। शुक्रवार को अतुल जायसवाल, गोविंद प्रसाद रौनियार, विनय दुबे, गोलू रौनियार, नकुल कुमार, हनुमान जायसवाल आदि ने एक्सईएन को ज्ञापन सौंपकर तत्काल नया 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने, आवश्यक स्थानों पर नए बिजली पोल लगाकर विद्युत व्यवस्था सुचारु करने की मांग किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्चाधिकारियों से शिकायत करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed