फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   25 people including children fall ill due to food poisoning, admitted to CHC and district hospital

Kushinagar News: फूड प्वाइजनिंग से बच्चों समेत 25 लोग बीमार, सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती

Thu, 07 Dec 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
25 people including children fall ill due to food poisoning, admitted to CHC and district hospital
पडरौना। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के दोघरा अवरही गांव में मंगलवार की रात बरात जाने के बाद भोजन करने से घर पर मौजूद बच्चों सहित 25 लोग बीमार पड़ गए। भोजन में चावल, दाल और सब्जी बनी थी। खाना खाने के कुछ देर बाद ही पेट में दर्द के साथ उन्हें उल्टी-दस्त होने लगी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। पहले तो लोगों ने आसपास के मेडिकल स्टोर से दवा लाकर दी। उससे राहत नहीं मिलने पर कुबेरस्थान सीएचसी लेकर गए। वहां से गंभीर हालत देख बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां बुधवार को शाम तक उनका इलाज होता रहा। उधर, इस घटना की जानकारी होने पर बरात गए ज्यादातर लोग भी भाग कर अस्पताल आ गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दोघरा अवरही गांव के निवासी राहुल कुमार की मंगलवार को शादी थी। देर शाम परछावन के बाद बरात देवरिया जिले के रुद्रपुर के लिए निकली। इधर, महिलाएं नाचती-गाती हुई रात में राहुल के घर पहुंचीं। रात में नाच-गाने के बाद सबने भोजन किया। घर मेंर मौजूद बच्चे भी उनके साथ भोजन किए। कुछ देर बाद उन्हें पेट दर्द, उल्टी-दस्त होने लगी। धीरे-धीरे मौजूद लगभग सभी लोगों को यह परेशानी होने लगी। यह देख वहां अफरातफरी मच गई। घरेलू उपचार के बा भी राहत नहीं मिली तो सभी को कुबेरस्थान सीएचसी ले जाया गया। वहां गुड़िया (17), मनीषा (15), निरंजन (13), शिल्पी (12), संजना (10), सोनू (7), पुनीता (5), छोटू (9), संभा देवी (35) सहित अन्य बीमार लोगों को भर्ती कराया गया। वहां सोनू, पुनीता और छोटू सहित 14 लोगों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां बुधवार को भी इनका इलाज चल रहा था। बाकी लोगों का इलाज कुबेरस्थान सीएचसी में चल रहा है। कुछ लोगों को निजी अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में पांच प्रौढ़ लोगों का इलाज चल रहा है, बाकी को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

00
जिला अस्पताल में बीमार बच्चों को देख परेशान थे जीऊत गोस्वामी
जिला अस्पताल में भर्ती अपने बच्चों के पास मौजूद जीऊत गोस्वामी ने बताया कि उनके पट्टीदारी में राहुल कुमार की शादी थी। जीऊत भी बरात गए थे। उन्होंने बताया कि बारात में नाश्ता करके बैठे थे, तभी सूचना मिली कि भोजन करने से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। उनमें घर पर मौजूद उनके भी सात बच्चे थे, जो बारात नहीं गए थे। खबर मिलते ही भागे-भागे जिला अस्पताल आए। यहां आए तो उनकी पत्नी संभा देवी भी विषाक्त भोजन करने के कारण बीमार पड़ने से भर्ती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए 14 लोग
जिला अस्पताल/स्वशासी मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एचएस राय ने बताया कि 10 प्रौढ़ और चार बच्चों सहित कुल 14 लोग भर्ती कराए गए थे। इनमें पांच प्रौढ़ लोगों का इलाज चल रहा है। बाकी सभी के ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि देर का बना भोजन करने के कारण इन्हें डीहाईड्रेशन हो गया था, जिससे तबीयत बिगड़ी थी। जो भर्ती हैं, उनकी हालत भी ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed