फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   25 center administrators found absent in training on the first day, DIOS issued notice

Kushinagar News: पहले दिन प्रशिक्षण में अनुपस्थित मिले 25 केंद्र व्यवस्थापक,डीआईओएस ने जारी किया नोटिस

Fri, 02 Feb 2024 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 02 Feb 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
25 center administrators found absent in training on the first day, DIOS issued notice
पडरौना। डीआईओएस कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों का प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण के पहले दिन दो सत्र में बुलाए गए 100 केंद्र व्यवस्थापकों में सिर्फ 75 पहुंचे। जबकि 25 केंद्र व्यवस्थापक अनुपस्थित रहे। इसको गंभीरता से डीआईओएस ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी कर चार फरवरी को प्रशिक्षण कराने की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

डीआईओएस रविंद्र सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के दौरान निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतें। बोर्ड परीक्षा के दौरान कोई भी गड़बड़ी मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद मास्टर ट्रेनर प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय, प्रमोद कुमार ओझा और गिरधर मौर्या ने केंद्र व्यवस्थापकों को बोर्ड परीक्षा संबंधित नई व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने बताया कि परीक्षा के दौरान आनलाइन सूचनाओं के आदान-प्रदान में तत्परता बरतें। उन्हें प्रश्न पत्र के लिए अलामारी के डबल लाक खोलने व बंद करने की टाइमिंग, परीक्षार्थियों की उपस्थिति व अनुपस्थिति की आनलाइन रिपोर्ट, कक्ष संख्या के साथ शिक्षकों की उपस्थिति व अनुपस्थिति की रिपोर्ट आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed