{"_id":"68f00159107ef41d0b0bb487","slug":"25-cases-came-up-for-public-hearing-17-were-resolved-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-147268-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जनसुनवाई में आए 25 मामले, 17 का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जनसुनवाई में आए 25 मामले, 17 का हुआ निस्तारण
Thu, 16 Oct 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
समस्याएं सुनतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी। स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। तमकुहीराज तहसील सभागार में बुधवार को मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला उत्पीड़न की रोकथाम के लिए जनसुनवाई हुई। इसमें महिला उत्पीड़न से जुड़े कुल 25 मामले आए। जिसमें से 17 काे मौके पर निस्तारित किया गया।
राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी के कहा कि जनसुनवाई से पहले राशन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, पुष्टाहार, कस्तूरबा विद्यालयों में छात्राओं की निशुल्क शिक्षा एवं पुलिस विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गई। इसके बाद उन्होंने तमकुहीराज सीएचसी का निरीक्षण कर वार्डों में भर्ती मरीजों से उपचार व दवाओं की उपलब्धता संबंधी जानकारी ली।
आंगनबाड़ी केंद्र मथौली में 10 गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली देकर छह शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इस दौरान आयोजित रेसिपी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अनिता पांडेय, श्वेता सिंह और सुनीता चौधरी को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
इस दौरान तमकुहीराज एसडीएम आकांक्षा मिश्रा, सीओ राकेश प्रताप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।