फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   24 polling personnel remained absent in the second day of training

Kushinagar News: दूसरे दिन के प्रशिक्षण में 24 मतदान कार्मिक रहे अनुपस्थित

Wed, 22 May 2024 04:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 22 May 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
24 polling personnel remained absent in the second day of training
पउरौना। लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार से शुरू हुए मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन कुल 24 कार्मिक अनुपस्थित रहे। उदित नारायण इंटर व उदित नारायण डिग्री कालेज पडरौना में दो पालियो में कार्मिको का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण स्थल पर कार्मिकों के पोस्टल वोट की व्यवस्था की गई है
विज्ञापन

मंगलवार को सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर मतदान कार्मिकों से वार्ता की। मतदान कार्मिकों को 102 मास्टर ट्रेनर द्वारा ग्रीन पेपर सील, स्पेशल टैग, पिंक पेपर सील व रबर स्टैम्प, मतदाता रजिस्टर, एड्रेस टैग, लाख, मुहर पैड, एरोक्रास मार्क, कम्यूनिकेशन प्लान, वल्नरेबुल मतदेय स्थल व मजरा, पीठासीन अधिकारी की डायरी, सभी फार्म और लिफाफे, डमी बैलेट यूनिट के बारे में प्रशिक्षण कराया गया। इस दौरान पीपीटी के अतिरिक्त ईवीएम के प्रयोग संबंधित सभी जानकारी दी गई। मतदान कार्मिकों से निर्वाचन के दौरान भरे जाने वाले सभी प्रपत्रों, विभिन्न तरह के लिफाफे, सील, पीठासीन डायरी तथा मॉकपोल के बाद अपनाए जाने वाली प्रक्रिया क्लोज रिजल्ट क्लियर के बारे में जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा बताया गया की पीठासीन अधिकारी सभी मतदेय स्थल के प्रभारी रहेंगे, मतदान अधिकारी प्रथम मतदाता की पहचान व मतदाता सूची के चिन्हित प्रति का प्रभारी होगा। मतदान अधिकारी द्वितीय अमिट स्याही लगाएंगे और मतदाता रजिस्टर भरेंगे। इसी तरह मतदान अधिकारी तृतीय के दायित्वों से भी प्रशिक्षित किया गया। सीडीओ ने बताया कि मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण में कुल 24 मतदान कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मी बुधवार को सुबह 10 बजे प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर लें, अन्यथा की स्थिति में संबंधित कार्मिक का वेतन बाधित कर, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अधीन सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराते हुए कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान पीडी जगदीश त्रिपाठी, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, डीएसओ दिलीप कुमार, डीडी कृषि अशीष कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. बीआर मौर्या, सर्वेशचंद्र श्रीवास्तव, अनिल कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed