{"_id":"6914ea34edd7b2f94a0b02ae","slug":"24-children-were-sitting-in-the-school-van-sdm-issued-challan-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148842-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्कूल वैन में बैठे थे 24 बच्चे, एसडीएम ने किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्कूल वैन में बैठे थे 24 बच्चे, एसडीएम ने किया चालान
Thu, 13 Nov 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज/ तरयासुजान। एसडीएम तमकुहीराज ने मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान निजी स्कूल संचालकों की मनमानी पकड़ी। एक निजी स्कूल वाहन में 24 बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा था। एसडीएम ने वाहन के चालान का निर्देश दिया जबकि मान्यता संबंधित जांच के लिए बीईओ सेवरही व वाहन की जांच करने के लिए एआरटीओ को पत्र भेजा है।
एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण के लिए निकली थीं। इसी दौरान तरयासुजान थाना क्षेत्र के भूलिया बाजार के समीप एक निजी स्कूल का वाहन बच्चों को बैठाकर ले जा रहा था। वाहन को निर्धारित मानक से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाये देख एसडीएम ने सड़क किनारे रोक लिया। स्कूल वाहन में 24 बच्चे सवार थे। निजी स्कूल वाहन में सेफ्टी बेल्ट, पर्याप्त वेंटिलेशन व सुरक्षा सें जुड़ें सुविधाओं का अभाव था।
एसडीएम के निर्देश के बाद तरयासुजान पुलिस ने निजी स्कूली वाहन के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने बताया क्षेत्र भ्रमण के दौरान निर्धारित मानक से अधिक स्कूली बच्चों को बैठा कर लें जा रहे एक निजी स्कूल वाहन को पकड़ा गया था। निजी स्कूल के मान्यता सम्बन्धी जांच के लिए बीईओ सेवरही को निर्देश दिए गए है। इसके अलावे वाहन के अन्य प्रपत्रों की जांच के लिए एआरटीओ को पत्र भेजा गया है।