फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   23-Year-Old Dispute Resolved; Temple and Threshing Floor Land Freed from Encroachment

Kushinagar News: 23 साल पुराना विवाद खत्म, मंदिर व खलिहान की जमीन कब्जामुक्त

Fri, 10 Apr 2026 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
23-Year-Old Dispute Resolved; Temple and Threshing Floor Land Freed from Encroachment
कसया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के समक्ष फरियाद लेकर पहुंचे ग्राम लोहरवलिया थाना चौराखास ब्लॉक फाजिलनगर निवासी सिद्धार्थ वरुण राय के फरियाद पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर अवैध कब्जा हटवा दिया। वर्षों से चले आ रहे इस विवाद के निस्तारण से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पीड़ित ने डीएम को बताया था कि गांव के काली मंदिर, चकनाली और खलिहान की जमीन पर गांव के ही जुगुल किशोर द्वारा कब्जा कर लिया गया है। कई बार राजस्व टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हर बार विवाद और नोकझोंक के चलते मामला लंबित रह जाता था।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही एसडीएम ने राजस्व टीम गठित कर मौके पर विधिवत पैमाइश कराई और पुलिस बल के साथ स्वयं स्थल पर पहुंचे। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा विरोध और नोकझोंक भी हुई, लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए जेसीबी मशीन से अवैध कब्जा हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान गाटा संख्या 61 काली मां मंदिर की 120 वर्ग मीटर, गाटा संख्या 112 चकनाली की 850 वर्ग मीटर, गाटा संख्या 58 खलिहान की 80 वर्ग मीटर कुल 1050 वर्ग मीटर जमीन को कब्जामुक्त कराया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार यह विवाद करीब 23 वर्षों से चला आ रहा था, जिसका समाधान अब जाकर संभव हो सका है। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की गांव में सराहना हो रही है।कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार संदीप कुमार, राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश, लेखपाल राजू प्रजापति, इंस्पेक्टर चौराखास दिनेश कुमार व ग्राम प्रधान बैजनाथ यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed