फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   23 unemployed people cheated of Rs 10 lakh, fraudsters ran away with passports

Kushinagar News: 23 बेरोजगारों से 10 लाख रुपये की ठगी, पासपोर्ट लेकर भागे जालसाज

Sun, 29 Oct 2023 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
23 unemployed people cheated of Rs 10 lakh, fraudsters ran away with passports
कप्तानगंज कस्बे में आफिस बंद कर फरार हुए जालसाज। संवाद
साखोपार में नहर के पास खोल रखा था कार्यालय, दो जालसाजों पर केस दर्ज
विज्ञापन


पडरौना। विदेश में रोजगार दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कप्तानगंज में कार्यालय खोलकर 23 युवकों से जालसाजों ने दस लाख रुपये की ठगी कर ली। विदेश भेजने का दबाव बनाने पर एजेंट कार्यालय बंद कर फरार हो गए। पुलिस ने दो जालसाजों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के साखोपार पुल नहर रोड पर अंबे इंटरनेशनल इंटरप्राइजेज के नाम से विदेश भेजने के लिए एजेंट ने कार्यालय खोल रखा था। कस्बे के अलावा क्षेत्र के 23 युवकों को दुबई भेजने के लिए छह माह पहले पासपोर्ट जमा कराया। एक महीने बाद किसी युवक से 70 तो किसी से 50 हजार रुपये जमा भी करा लिए। 15 सितंबर तक दुबई के लिए फ्लाइट कराने का वादा किया। तय समय पर युवकों ने दबाव बनाया तो एजेंट कार्यालय में ताला बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन

एक सप्ताह तक कार्यालय नहीं खुला तो रुपये और पासपोर्ट जमा करने वाले युवक परेशान हो गए। रविंद्रनगर थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी विवेकानंद यादव और कसया थाना क्षेत्र के शिवपुर बुजुर्ग गांव के संतोष यादव के घर पहुंचे। दोनों जालसाज घर पर नहीं मिले। इसके बाद कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा भगवानपुर गांव निवासी ब्रजेश पटेल, अरुण पटेल, सत्यप्रकाश भारती, गोरखपुर जिला के पिपराइच थाना क्षेत्र के बरसेनिम गांव निवासी धर्मेंद्र, कप्तानगंज के साखोपार गांव निवासी ब्यास कुशवाहा, राजू मद्धेशिया, अच्छे कुमार, महराजगंज जिले के निचलौल बढ़या मुस्तकिल निवासी देवेंद्र कुशवाहा, बेलभद्र छपरा गांव निवासी अनिल सिंह, महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी जितेंद्र और नरसिंह रविंद्रनगर धूस थाने पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के बाद आरोपी विवेकानंद ने ब्रजेश पटेल के पास फोन कर बताया कि सभी युवकों का पासपोर्ट गोरखपुर के चार फाटक के पास स्टार मेडिकल स्टोर के बगल वाली दुकान में रखा है। जाकर ले लो, इसके बाद मोबाइल फोन का स्विच ऑफ कर लिया, लेकिन किसी भी युवक का पासपोर्ट नहीं मिल सका है। रविंद्रनगर धूस थाने के इंस्पेक्टर राजेश मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर जालसाजों की तलाश की जा रही है।
...
दो दिन पूर्व भी विवेकानंद पर दर्ज हुआ था केस
आरोप है कि रविंद्रनगर थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी विवेकानंद यादव जालसाज के साथ दबंग भी है। दो दिन पहले गांव के प्रधान के दरवाजे पर बैठे एक शख्स की पिटाई कर दी थी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने इस मामले में भी विवेकानंद पर मारपीट का केस दर्ज किया है। इसके पूर्व भी गांव में वह कई लोगों से विवाद कर चुका है।

..
नहीं गिरफ्तार हो सके जालसाज
सेवरही थाना क्षेत्र के घघवा जगदीश गांव के 13 युवकों समेत 40 बेरोजगारों का करीब बीस लाख रुपये लेकर जालसाज फरार हो गए हैं। पटना के अलावा तमकुहीराज में भी जालसाज ने कार्यालय खोल रखा था। सेवरही थाने में तीन जालसाजों के खिलाफ युवकों ने केस दर्ज कराया है, लेकिन अब तक न तो पुलिस जालसाजों की पहचान कर सकी और न ही गिरफ्तार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed