फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   22 years passed, facilities not received

Kushinagar News: आवास विकास कॉलोनी के बाशिंदों की टूटी आस, 22 साल गुजर गए, नहींं मिलीं सुविधाएं

Fri, 07 Apr 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 07 Apr 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
22 years passed, facilities not received
वीआईपी कॉलोनी के भीतर टूटी सड़कें, बरसात में होता है जलभराव, नहीं चलता सबमर्सिबल पंप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। आवास विकास कॉलोनी के बाशिंदों की आस टूट रही है। क्योंकि इस पॉश इलाके में सुविधाओं का टोटा है। कॉलोनी के अस्तित्व में आए 22 साल गुजर चुके हैं। टूटी सड़़कें, जलभराव यहां की प्रमुख समस्या है। फेज तीन में रहने वाली बिंदू ने बताया कि वह 10 साल से यहां पर परिवार के साथ रहती हैं। कहने को यह वीआईपी कॉलोनी है, लेकिन किसी तरह की सुविधा नहीं मिलती है। बरसात में आइए तब मालूम होगा। न तो सड़क बन पा रही है न ही पीने के पानी की व्यवस्था है। यह पीड़ा केवल बिंदू की नहीं, बल्कि यहां रहने वाले अधिकतर लोगों की है।
नगर पालिका पडरौना में रामकोला रोड पर आवास विकास कॉलोनी के लिए जमीन वर्ष 1998 में आरक्षित की गई थी। वर्ष 2000 में मकानों का निर्माण कार्य शुरू हुुआ। इस कॉलोनी में 300 से अधिक परिवार रहते हैं। इस बार नगर निकाय चुनाव में इस वार्ड से कुल 3772 मतदान करेंगे। कॉलोनी के लोगों के मुताबिक यहां की सबसे बड़ी समस्या जलभराव है। छह साल पहले यहां पर 12 लाख रुपये की लागत से नाला का निर्माण कार्य कराया गया था। यह नाला आगे जाकर निजी भूमि में समाप्त होता है, इसलिए आगे का रास्ता बंद हो गया है। जलनिकासी का उचित प्रबंध नहीं होने से बरसात में कम से कम दो फीट जलभराव होता है।
विज्ञापन

...
फेज एक में चार माह पहले बनी है आरसीसी सड़क
कॉलोनी के मोतीलाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2004 में वह लोग यहां आए थे। तब इस कॉलोनी में पिच सड़क बनी थी। वर्ष 2013 में बेटे अमित की शादी थी। तब हमने नगर पालिका की तत्कालीन अध्यक्ष शिवकुमारी देवी से कहकर सड़क बनवाई थी। इसके बाद यहां कोई काम नहीं हुआ है। फेज एक में नई आरसीसी सड़क लगभग चार माह माह पूर्व बनी है। इसी कॉलोनी में मेन रोड के नजदीक हार्डवेयर दुकान के संचालक सुधीर सौंथलिया ने बताया कि दुकान के सामने बरसात में दो फीट से अधिक जलभराव होता है। सड़क को ऊंचा करके बनाने की जरूरत है। दोनों ओर नाली की आवश्यकता है। डॉ. देवशरण सिंह के मकान से लेकर पार्क होते हुए जगदंबा चाचा के घर सड़क बन जाए तो बात बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
मोहल्ले की प्रमुख समस्याएं
- नाली न होने से बरसात में जलभराव होता है। नालियां भी गंदगी से पटी हैं।
- सड़कें टूटी हैं। बिखरी गिट्टियों से आवागमन में दिक्कत आती है।
- खाली प्लाट में कॉलोनीवासी कूड़ा फेंकते हैं।
- तीन पार्क हैं, इनमें हनीमैन पार्क की हालत खराब हैं। स्वाधीनता पार्क में बच्चों के झूूले टूट गए हैं। फौव्वारा भी खराब है।
- अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब होने से रात में सड़कों पर अंधेरा रहता है।
- डॉ. हनीमैन पार्क में लगा सबमर्सिबल नहीं चलता। लोगों को नगर पालिका की जलापूर्ति पर निर्भर रहना पड़ता है।
...
इन सुविधाओं की मांग कर रहे नागरिक
- मोहल्ले की सभी सड़कें दुरुस्त कराई जाएं।
- नालियों की सफाई हो, जलनिकासी का समुचित प्रबंध किया जाए।
- पार्क में खेलने के उपकरण ठीक कराए जाएं। स्ट्रीट लाइटें ठीक कराईं जाएं।
- सबमर्सिबल पंप को ठीक कराया जाए, ताकि जलकल की निर्भरता कम हो।
...
कितना खर्च हुआ अध्यक्ष की बताए पाएंगे
निर्वतमान सभासद विजय शंकर यादव ने बताया कि पहले यह तुलसी आवासीय वार्ड था। अब यह बाल गंगाधर तिलक वार्ड नंबर 18 हो गया है। हमारे कार्यकाल में फेज एक में सड़क का निर्माण हुआ है। बजट इत्यादि के बारे में नगर पालिका अध्यक्ष ही बता पाएंगे। फेज एक में सबमर्सिबल पंप लगाया गया है। तुलसी पार्क के बगल में एमएलसी कोटे से इंटरलाॅकिंग अरुण दुबे के मकान तक करीब छह लाख की लागत हुआ है। एमएलसी कोटे से ही मानवेंद्र सिंह के घर से लेकर डॉ. राजेश बर्नवाल के मकान तक इंटरलाॅकिंग सड़क 16 लाख रुपये से बनी है।

...
कोट
शहर के हर वार्ड में विकास के कार्य कराए गए हैं। आवास कॉलोनी में सड़क, पार्क सहित अन्य विकास कार्य हुए हैं। जनसुविधाओं को देखते हुए हमने प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए हैं।
विनय जायसवाल, निवर्तमान अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed