फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   विद्युत विभाग की एकमुश्त समाधान योजना

विद्युत विभाग की एकमुश्त समाधान योजना

Fri, 01 Feb 2019 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
विद्युत विभाग की एकमुश्त समाधान योजना
एकमुश्त समाधान योजना की तिथि बढ़ी
विज्ञापन

अब 15 फरवरी तक पंजीकरण करा सकेंगे विद्युत उपभोक्ता
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। एकमुश्त समाधान योजना की तिथि 31 जनवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन ने एकमुश्त समाधान योजना के तहत 100 फीसदी सरचार्ज माफ करने का निर्णय लिया है। पहले यह योजना 31 जनवरी तक ही लागू की गई थी। गुरुवार को जिले भर के विद्युत उपकेंद्रों पर पंजीकरण कराने के लिए रात नौ बजे तक उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान सर्वर डाउन होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं को राहत देते हुए उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन की ओर से आनलाइन पंजीकरण कराने के लिए 31 जनवरी से तिथि बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई है। इस योजना से वंचित उपभोक्ता अब अपना आनलाइन पंजीकरण कराकर इसका लाभ ले सकते हैं। पडरौना डिविजन के एक्सईएन हंसराज कुमार कौशल ने बताया कि उपभोक्ताओं की रुचि को देखते हुए 15 फरवरी तक एकमुश्त समाधान योजना की तिथि बढ़ा दी गई है। सभी उपभोक्ता अपने बकाया अधिभार के साथ विद्युत देयों का भुगतान करके इस छूट का लाभ उठा सकते हैं।

उपभोक्ताओं ने जताई प्रसन्नता
तमकुहीरोड। एकमुश्त समाधान योजना की तिथि 31 जनवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी किए जाने पर सेवरही विद्युत वितरण खंड के तमकुहीरोड, तरयासुजान, दुदही और तमकुहीराज विद्युत उपकेंद्रों के उपभोक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उपभोक्ताओं का कहना है कि इसकी तिथि बढ़ाए जाने से उन्हें विद्युत देयों के भुगतान में आसानी होगी। इस दौरान रामजी कसेरा, मोती जायसवाल, विनोद अकेला, सीताराम गुप्ता, राजन वर्मा, धर्मदेव साहू आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed