फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पिछले रविवार की रात युवाओं की सक्रियता से टला था हादसा 17-20-45

पिछले रविवार की रात युवाओं की सक्रियता से टला था हादसा 17-20-45

Sun, 09 Dec 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
पिछले रविवार की रात युवाओं की सक्रियता से टला था हादसा 17-20-45
क्रॉसिंग बंद करना भूल गया था गेटमैन, आ गई थी ट्रेन
विज्ञापन

युवकों ने कपड़े लहराते हुए ट्रैक पर दौड़ रुकवाई थी ट्रेन
एसपी ने अमर उजाला कार्यालय में किया सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। एक सप्ताह पूर्व ट्रेन हादसा बचाने वाले शहर के जागरूक युवकों को अमर उजाला की ओर से पडरौना कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
एसपी राजीव नारायण मिश्र ने कहा कि युवा देश के भविष्य है। उनकी जागरूकता और प्रयास से देश की दिशा व दशा को बदला जा सकता है। जागरूक युवा समाज में हर दिन कुछ न कुछ बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं। इन युवाओं की सक्रियता से न सिर्फ रेल हादसा बचा बल्कि तमाम यात्री भी सुरक्षित अपने गंतव्य को पहुंच सके। ऐसे युवाओं का सम्मान होना ही चाहिए। एसपी ने कहा कि अमर उजाला सामाजिक सरोकारों से जुड़ा हुआ है। अपराजिता मुहिम भी शानदार है। इससे एक नई ऊर्जा का संचार होगा और वे समाज में और बेहतर करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने रेल हादसा बचाने वाले शिवांश मिश्र गोल्डन, विशाल मोदनवाल, अनिल जायसवाल, सूर्यप्रकाश मोदनवाल, शिवम जायसवाल, श्रीनेत सिंह, चंद्रशेखर सिंह सन्नी, बादल आदि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। एसपी ने ट्रेन रुकवाने में युवकों की मदद करने वाले पडरौना कोतवाली के जीप चालक काशीनाथ सिंह की भी सराहना करते हुए सम्मानित किया। कोतवाल विजय राज सिंह ने भी युवाओं और पुलिसकर्मी का उत्साहवर्द्धन करने के लिए अमर उजाला की सराहना की।
विज्ञापन


क्या हुआ था
गत रविवार की रात गेटमैन नशे की हालत में शहर की मुख्य रेलवे क्रासिंग बंद करना भूल गया था। क्रॉसिंग पर उस समय काफी लोग जमा थे। इसी बीच गोरखपुर से सीवान जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आ गई। खतरे की आशंका भांप युवाओं ने अपने पहने कपड़े उतारे और उसे लहराते हुए रेलवे ट्रैक पर दौड़कर चालक को संकेत किया। जिससे चालक ने ट्रेन रोक दी और बड़ा ट्रेन हादसा बच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed