फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   teo brothers dead due to illness

मुसहर बस्ती के दो भाइयों की मौत

Fri, 14 Sep 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 14 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
teo brothers dead due to illness
शव रखकर दिया धरना, मुआवजे की मांग। - फोटो : अमर उजाला
जटहां बाजार। खिरकिया गांव की मुसहर बस्ती के दो भाइयों की शुक्रवार को को मौत हो गई। बड़े भाई 22 वर्षीय सुदर्शन की दोपहर में तो 16 वर्षीय पप्पू ने देर रात जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। सुदर्शन की मौत की सूचना मिलने पर पूर्वांचल किसान यूनियन से जुड़े लोगों ने शव रखकर धरना दिया। ये लोग पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन


पडरौना क्षेत्र अंतर्गत खिरकिया गांव की मुसहर बस्ती के निवासी सुदर्शन मुसहर का 22 वर्षीय पुत्र फेंकू काफी समय से बीमार था। उसे श्वांस संबंधी बीमारी थी। बृहस्पतिवार को उसकी हालत खराब हो गई। घरवाले और पड़ोस के लोगों ने फेंकू को शुक्रवार के दिन जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। छोटे भाई 16 वर्षीय पप्पू को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मुसहर युवक की मौत की सूचना पर गांव में पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष पप्पू पांडेय समर्थकों के साथ पहुंचे। वह युवक की मौत कुपोषण एवं बीमारी से बताते हुए शव रखवाकर वहीं धरना देने लगे। स्वास्थ्य विभाग को लापरवाह बताते हुए जिम्मेदार व्यक्तियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही मृतक के घरवालों को 5 लाख रुपए की सहायता देने तथा गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मुसहर बस्ती के लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने की मांग कर रहे थे। पप्पू पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम कभी गांव में नहीं जाती है, 22 वर्षीय फेकू की मौत स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से हुई है।

धरना की सूचना पर एसडीएम गुलाब चंद, तहसीलदार सदर संजय कुमार राय औऱ कोतवाल पडरौना विजय राज सिंह पहुंचे। एसडीएम ने मांग पूरी कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।


उसके बाद सीएमओ के निर्देश पर कुबेरस्थान सीएचसी की टीम पहुंची और लोगों के स्वास्थ्य की जांच शुरू कर दी। सीएमओ डॉक्टर हरिचरन सिंह ने भी मुसहर बस्ती में पहुंचकर निरीक्षण किया। एसडीएम गुलाब चंद ने बताया कि युवक की मौत बीमारी से हुई है, जांच की जा रही है, हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed