{"_id":"59b29e174f1c1bf77f8b51c2","slug":"21504878103-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने शुरू किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने शुरू किया धरना
Updated Fri, 08 Sep 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। गंडक नदी का कटान रोकने के लिए पर्याप्त उपाय नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए तमकुहीराज के विधायक और सेवरही के ब्लॉक प्रमुख ने शुक्रवार की शाम अहिरौलीदान के पास धरना शुरू कर दिया। दोनों नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक कटान रोकने के कार्य में तेजी नहीं आएगी, धरना जारी रहेगा।
शुक्रवार को विधायक अजय कुमार लल्लू व सेवरही के ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर उदय नरायन गुप्ता कई कार्यकर्ताओं के साथ एपी तटबंध के किनारे हो रहे कटान को देखने गए। बचाव कार्य ठीक तरह से नहीं होने से नाराज दोनों नेता धरने पर बैठ गए। अहिरौलीदान गांव के पास धरने पर बैठे विधायक व ब्लॉक प्रमुख का आरोप है कि बाढ़ खंड डिवीजन के अफसरों ने बचाव कार्य के नाम पर महज खानापूर्ति की है। कटान रोकने के लिए मिट्टी बोरी में भरकर डाली जा रही है, जबकि नदी बांध की तरफ बढ़ रही है। इन लोगों का कहना है कि जब तक कटान रोकने को लेकर बोल्डर के इस्तेमाल के साथ कार्य में तेजी नहीं लाई जाती, धरना चलता रहेगा। इस दौरान नवल किशोर सिंह, उमेश सिंह, शर्मा यादव, मोहम्मद इद्रीस, ओमप्रकाश सिंह, गौतम सिंह, बढ़निया देवी, फुलझरिया, दूधनाथ सिंह, रेनू, बचिया, राजपति, हरीलाल सिंह, जगेश्वरी समेत तमाम लोग मौजूद थे।