फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   राशन न देने पर कोटेदार का कर रहे थे विरोध

राशन न देने पर कोटेदार का कर रहे थे विरोध

Sun, 23 Jul 2017 05:38 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
राशन न देने पर कोटेदार का कर रहे थे विरोध
कुशीनगर। तमकुही क्षेत्र के अमवा महंथ गांव के राशन कार्डधारकों को कोटेदार ने शनिवार को बिना राशन दिए ही लौटा दिया। कोटेदार ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि इन लोगों ने उसके खिलाफ एसडीएम से शिकायत की थी। कोटेदार के बर्ताव से नाराज कार्डधारकों ने रविवार को ग्राम प्रधान के दरवाजे पर धरना दिया।
विज्ञापन

अमवा महंथ गांव के पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों ने कुछ दिन पहले एसडीएम तमकुहीराज से कोटेदार के खिलाफ शिकायत की थी। कार्डधारकों का कहना था कि उनके गांव की कोटे की दुकान का लाइसेंस निलंबित हो गया था, जिसके बाद कार्डधारकों ने बगल के गांव सुल्तानपुर से संबद्ध किए जाने की मांग की थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और गांव से पांच किलोमीटर दूर अहलादपुर से संबद्ध कर दिया गया। इसके चलते कार्डधारकों को राशन के लिए आने जाने में दिक्कत होती हैं। इसके अलावा कार्डधारकों ने कोटेदार पर मनमाने तरीके से राशन वितरण का भी आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की थी। शनिवार को कार्डधारक अहलादपुर में कोटेदार के घर राशन लेने गए तो उन्हें यह कहकर लौटा दिया कि अब उनके नाम उसकी सूची में नहीं हैं। इससे नाराज लोगों ने अपने गांव के प्रधान मनोज शर्मा के दरवाजे पर रविवार को दोपहर बारह बजे पहुंचकर धरना दिया। ग्राम प्रधान के काफी मान-मनौव्वल के बाद लोग माने। इस संबंध में एसडीएम तमकुहीराज का कहना था कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed