{"_id":"594520ac4f1c1b0c098b486c","slug":"21497702572-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल के आधार पर पुलिस ने की शव की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल के आधार पर पुलिस ने की शव की शिनाख्त
Updated Sat, 17 Jun 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के महादेव छपरा गांव के पास शनिवार को एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव के पास मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान की। महिला करमैनी गांव में अपने नाना के घर रहती थी और हाटा में ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही थी।
महादेव छपरा गांव के बाहर मौन नाले के पास कुछ लोगों ने एक महिला का शव देखा। महिला का आधा शरीर जमीन के अंदर दफन किया गया था। लोगों के शोर मचाने पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना हाटा कोतवाली पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान शव के पास दो मोबाइल सेट और कई सिम बरामद किया। पुलिस ने मोबाइल में दर्ज नंबरों के आधार पर उसकी पहचान पूजा सिंह पत्नी जामवंत सिंह उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई, जो हाटा कोतवाली के गांव करमैनी में अपनी नानी के घर रहती थी। उसकी ससुराल चौरीचौरा थाने के गांव सगुनी और मायका गौरी बाजार थाने के गांव करमहा में है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे उसके ननिहाल के लोगों ने बताया कि पूजा हाटा के एक ब्यूटी पार्लर में ब्यूटीशियन का कोर्स करती थी और पांच दिन से लापता थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की चार वर्ष की एक पुत्री भी है, जो करमहा में अपने नानी के घर पर है। इस संबंध में हाटा कोतवाली के एसएसआई विकास यादव का कहना है कि शव देखने से लग रहा था कि महिला की हत्या कई दिनों पहले हो गई थी। शव का आधा हिस्सा जमीन में दफन था। उसके शव के पास मिले मोबाइल के आधार पर शिनाख्त की गई। उन्होंने कहा कि इस घटना का पर्दाफाश जल्द कर दिया जाएगा।